भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5वें और निर्णायक टेस्ट मैच में टॉस के बाद जहाँ 2 सेशन इंग्लैंड के नाम रहा ,वहीँ आखिरी 2 सीजन में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले दिन के खेल समाप्ति तक भारतीय टीम ने वापसी करते हुए 7 विकेट खोकर 338 रन बना लिए हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही जहाँ भारत के 5 विकेट 98 रन के स्कोर पर गिरे । ऋषभ पंत और जडेजा ने जिम्मेदारी सँभालते हुए छठे विकेट लिए 222 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर भारत को मुश्किल परिस्थितियों से निकालते उल्टा दवाब इंग्लैंड के खेमें में दिया ।
ऋषभ पंत की दमदार पारी

ऋषभ पंत ने 89 गेंदों में 15 चौके और 1 छक्के की बदौलत अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। इसके साथ ही ऋषभ पंत ने 111 गेंद पर ताबड़तोड़ 146 रन की जबरदस्त पारी खेली। एजबेस्टन के मैदान पर भारत की ओर से शतक जड़ने की सूचि में अब ऋषभ पंत तीसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। इस मैदान पर शतक लगाने का कारनामा विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर कर चुके थे।
यही नहीं ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। जहाँ महज 89 गेंद पर उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को रिमांड पर लेते हुए शानदार तूफानी बल्लेबाज़ी कर के सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया है ।

जहाँ यह बेहद जबरदस्त रहा । ओवर कास्ट कंडीशन में इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को शुरू में पिच से मदद जरूर मिली लेकिन जैसे जैसे समय निकला पिच अब बल्लेबाज़ों के लिए अनुरूप होती नज़र आ रही है ।
ऋषभ के आगे बेन स्टोक्स की चाल पड़ी फीकी
शुरुआत के ओवर में बेन स्टोक्स जो की इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान हैं उन्होंने अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज़ एंडरसन ,मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड को ऋषभ पंत को आउट करने के लिए लगाया । जहाँ पिच और स्विंग को कम करने के लिए ऋषभ पंत ने पिच से काफी आगे निकलकर बल्लेबाज़ी करनी शुरू की जिससे की गेंद को स्विंग करने का मौका ना दिया जाये और ये युक्ति पंत के काफी काम भी आई जहाँ आगे बढ़कर खेलने से पंत ने स्विंग होती गेंद पर नियंत्रण पा लिया ।
छक्के लगाने के चक्कर में पंत हुए आउट
बेन स्टोक्स ने रुट को गेओंड़बाज़ी ठानी । जहाँ पारी के 67 वें ओवर की दूसरी गेंद पर रुट को ओवर में हवाई शॉट खेलने से चक्कर में ऋषभ पंत के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद सीधी जैक क्राउली के हाथों में गई और 146 रनों की ताबड़तोड़ पारी का अंत हुआ ।
वीडियो
😦 98-5
🙌 320-6Brilliant knock from Rishabh Pant, with India are now favourites 41% to win the delayed final test according to out market. The visitors were rated just 21% at 2.40pm this afternoon #ENGvIND #TeamIndiapic.twitter.com/2Kq9eorcdH
— Smarkets (@smarkets) July 1, 2022







