INDvsIRE: “मैन ऑफ द सीरीज” बने दीपक हुड्डा ने कप्तान को नजरअंदाज कर इसे दिया अपने प्रदर्शन का श्रेय

0
90
views
INDvsIRE: Deepak Hooda, named
PC: BCCI/Twitter

मेजबान देश आयरलैंड और भारत के बीच हुए रोमांचक और दिलो की धड़कनों को बढ़ा देने वाले काटे की टक्कर में  भारतीय टीम ने दूसरे टी 20 मैच में 4 रन से जीत हासिल कर  2-0 से आयरलैंड को श्रृंखला में क्लीन स्वीप कर लिया।



भारत के कप्तान हैडरिक पंडया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । भारत की ओर से  दीपक हुड्डा ने आतिशी (104 रन) और संजू सैमसन के आतिशी ताबड़तोड़  77 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 225/7 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बना पाई।

इस मैच को महज 4 रन से आयरलैंड हारी । आखिरी ओवर में आयरलैंड को जीत हासिल करने के लिए 17 रन की दरकार थी । वहीँ  उमरान मलिक ने डेथ ओवर में 12 रन दिए लेकिन वो 4 चार बहुमूल्य रन बचा ले गए जिसकी टीम को तलाश थी ।



आयरलैंड की टीम भले ही मैच हार गई लेकिन आयरिश बल्लेबाजों ने जबरदस्त भारतीय गेंदबाज़ों का सामना किया । या यूँ कही की भारतीय टीम बाल बाल हार का स्वाद चकने से बची । सभी गेंदबाज़ों को आयरलैंड के प्लेयर ने रिमांड पर किया ।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड ने जबरदस्त इंटेंट दिखाया । कप्तान एंडी बलबिर्नी ने 60, हैरी टेक्टर ने 39 और जॉर्ज डॉकरेल ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई और उमरान मलिक ने 1-1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द सीरीज



दीपक हुड्डा को मैन ऑफ द सीरीज के ख़िताब नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने 2 मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 151 रन 175.6 के स्ट्राइक रेट से बनाये ।

जिसमें उन्होंने दूसरे मैच में  57 गेंद पर 9 चौके और 6 छक्के की मदद से 104 रन की पारी खेली और भारत की ओर से टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने वाले चौथे प्लेयर बने ।

दीपक हुड्डा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जानिए क्या कहा

INDvsIRE: Deepak Hooda, named "Man of the Series", ignores the captain and gives credit for his performance
PC: BCCI/Twitter

एक अच्छा आईपीएल सीजन मेरे लिए गुजरा है जहाँ से मैं लय प्राप्त कर आ रहा हूँ ।मैं यहां भी उसी प्रदर्शन को कायम और चालू रखने की कोशिश कर रहा था। मुझे तेज और आक्रामक बल्लेबाज़ी पसंद है। सलामी बल्लेबाज़ी और ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए, मेरे पास अधिक समय था । मैं कोशिश करता हू की मैं जैसी स्थिति है उसके अनुसार खेलूं और मैं कामयाब भी रहा ।



संजू के साथ रिकॉर्ड पार्टनरशिप (176 रन ) पर दीपक बोले “संजू मेरे बचपन का दोस्त है, हमने साथ में अंडर-19 खेला है , मैं उनके प्रदर्शन से भी  काफी खुश हूं। आयरलैंड बहुत अच्छा है, मैंने इसका भरपूर आनंद लिया। यहां प्रशंसक शानदार हैं, यहाँ खेलना अपने आप में यादगार के पल हैं ।  हां, ये सच है की आयरलैंड में विकेट अलग है लेकिन टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया । भारतीय टीम को समर्थन के लिए सभी प्रशंसकों का धन्यवाद।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here