मेजबान देश आयरलैंड को भारतीय टीम ने दूसरे टी 20 मैच में रोमांचक ढंग से 4 रन से हराकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है । भारत के आतिशी बल्लेबाज़ दीपक हुड्डा (104 रन) के ताबड़तोड़ शतक और सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में उतरे संजू सैमसन के शानदार 77 रन की पारी की बदौलत भारत टीम ने 20 ओवर में 225/7 का स्कोर खड़ा किया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने जबरदस्त संघर्ष दिखते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाये।
आयरलैंड की टीम के बल्लेबाजों ने जबरदस्त संघर्ष दिखाया और एक समय भारतीय खेमें में भी चिंता के बदल मंडराने लगे थे । आयरिश टीम ने मैच को एकतरफा नहीं बनने दिया और जबरदस्त तरीके से भारतीय गेंदबाज़ों को डट कर सामना ही नहीं बल्कि पलट वार भी किया ।
कप्तान एंडी बलबिर्नी ने आतिशी 60 रन , हैरी टेक्टर ने शानदार 39 रन और जॉर्ज डॉकरेल की 34 रन की पारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया । भारत की ओर से गेंदबाज़ी की बात करें तो स्ट्राइक गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई और उमरान मलिक ने 1-1 विकेट लिया।
हार्दिक ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जानिए क्या कहा
मैं मैच के दौरान दबाव को पूरी तरह से बाहर रखने की कोशिश कर रहा था। आखिरी ओवर उमरान मलिक को देने की मेरे पास एक खास वजह थी की उमरान के पास अतिरिक्त गति है और नए बल्लेबाज़ को उस गति में खेलने में कठिनाई आती है ।

उसकी गति के साथ 18 रन आखिरी ओवर में बनाना दवाब के साथ साथ हमेशा बेहद कठिन होता है। आयरलैंड के बल्लेबाज़ों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और शानदार व अद्भुत शॉट खेले, उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, उन्हें इसका श्रेय जाता है । हमारे गेंदबाजों को भी श्रेय जाता हैं जहाँ उन्होंने दवाब को सोखते हुए प्रदर्शन किया।
ख़ुशी की बात यह है की जहाँ भी हम जाते हैं वहां फैंस का जबरदस्त समर्थन हमारे लिए होता , उन सभी फैंस को धन्यवाद जिन्होंने हमारा समर्थन किया। एक बच्चे के रूप में अपने देश के लिए खेलना हमेशा एक सपना होता है।
पहले कप्तानी के साथ मैच में पहली जीत हासिल करना खास था, वहीँ अब सीरीज जीतना भी बेहद खास पलों में से एक है । दीपक हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन किया और उमरान ने भी अच्छा प्रदर्शन किया जहाँ उन्होंने अच्छी गेंदबाज़ी डेथ ओवर में की ।
जीत की हैट्रिक लगा चूका है भारत
गौरतलब है इस साल भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अच्छा गुजरा है । जहाँ भारतीय टीम ने इस साल टी-20 फॉर्मेट में अपनी तीसरी श्रृंखला जीत दर्ज की है। जहाँ इस वर्ष भारत ने श्रीलंका को रौंदने के बाद वेस्टइंडीज को मात दिया था । वहीँ साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। वहीँ अब 2-0 से आयरलैंड को रौंद अपनी तीसरी सीरीज जीत दर्ज कर चुकी है ।







