आयरलैंड और भारत के बीच हुए श्रृंखला के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में भारत ने रोमांचक ढंग से मैच को 4 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 से मेजबान टीम आयरलैंड का सफाया कर दिया । पहले बल्लेबाज़ों ने रंग जमाया वहीँ बाद में आखिरी ओवर में उमरान मलिक ने दवाब को सोखते हुए मैच को भारत के नाम कर दिया ।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया । जहाँ भारत की ओर से दीपक हुड्डा ने आतिशी (104 रन) की पारी खेली जहाँ उन्होंने 6 छक्के और 9 चौके जड़े । वहीँ टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय प्लेयर बने । दूसरी ओर ऋतुराज की जगह आये संजू सैमसन ने मौके को भुनाते हुए तूफानी 77 रन की पारी खेलकर भारत का स्कोर 225/7 का हुआ । लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बना पाई ।
उमरान मलिक ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

मैच के आखिरी ओवर में रोमांच बढ़ गया जब आयरलैंड को 6 गेंद में 17 रन की जरूरत थी और उमरान मलिक को हार्दिक ने गेंद सौंपी। जहाँ हार्दिक के पास भी उनके कोटे का 1 ओवर बाकि था और उन्होंने उमरान भरोसा दिखाते हुए उन्हें गेंद सौपीं । आगे जानते हैं आखिरी ओवर का रोमांच.
1)उमरान ने पहली गेंद लेंथ गेंद डाली । जहाँ बल्लेबाज़ी कर रहे मार्क एडेर ने बल्ला तो घुमाया लेकिन गेंद से संपर्क बल्ले का नहीं हो पाया और गेंद डॉट रही । अब आयरलैंड को 5 गेंद पर 17 रन की दरकार थी ।
2) दूसरी गेंद उमरान की नो बॉल हो गई । हालाकिं इस पर भी आयरलैंड को एक भी रन नसीब बल्ले से नहीं हुआ ।
3) दूसरी गेंद पर मार्क एडेर ने एक्स्ट्रा कवर एरिया पर चौका जड़ आयरलैंड को मैच में बनाये रखा ।
4)तीसरी गेंद पर फिर से मार्क एडेर ने शार्ट थर्ड मेन की दिशा में चौका अर्जित कर लिया । अब 3 गेंद पर 8 रन चाहिए था । लगातार 2 चौके ने भारतीय खेमें में चिंता की लहर दौड़ा दी । लेकिन उमरान भी डटे रहे ।
5) चौथी गेंद पर मार्क एडेर ने एक रन लिया । अब आयरलैंड को 2 गेंद पर 7 रन की दरकार थी ।
6)पांचवीं गेंद उमरान मलिक ने जॉर्ज डॉकरेल को यॉर्कर डाली लेकिन गेंद मिस हो गई और जॉर्ज डॉकरेल ने भागकर एक रन ले लिया ।
7) छठी गेंद पर आयरलैंड को एक छक्के की दरकार थी । वहीँ उमरान ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मार्क एडेर को शार्ट लेंथ की गेंद डाली और गेंद को मार्क एडेर ने स्क्वायर साइड पर शॉट खेला और गेंद पर एक रन भागे और इस तरह आखिरी ओवर में उमरान ने मैच को भारत के झोली में डाल दिया ।
आयरलैंड के बल्लेबाज़ों ने दिखाया दम
आयरलैंड की टीम भले ही मैच हार गई लेकिन उसके बल्लेबाजों ने गजब का संघर्ष दिखाया। इतना बड़ा टारगेट होने के बावजूद पूरे मैच में कप्तान एंडी बलबिर्नी ने ( 60), हैरी टेक्टर (39) और जॉर्ज डॉकरेल ने 34 रन की शानदार पारी खेली ।
इस मैच में लिया उमरान ने इंटरनेशनल टी 20 मैच का पहला विकेट

14वें ओवर की चौथी गेंद पर उमरान मलिक ने अपने टी 20 इंटरनेशनल का पहला और सबसे खास विकेट हासिल किया । जहाँ उन्होंने लोर्कन टकर को उनके 5 रन के निजी स्कोर पर चहल के हाथों कैच आउट करवाया । जहाँ चहल ने शानदार कैच पकड़ कर उमरान मलिक को उनके करियर की पहली विकेट दिलवाने में मदद की ।
वीडियो ( umran malik first international wicket)
First International Wicket for Umran Malik 💙
Congratulations Jammu & Kasmir Express, Long way to go 🙌Video – SonySIX @SonySportsNetwk#indvsireland #IREvIND pic.twitter.com/ZTpgaML1wk
— SP SPORTSMAN (@sp_sportsman) June 28, 2022







