भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 3rd ODI) के बीच तीन मैचों के सीरीज को भारतीय टीम ने 2/1 से जीता। जहां भारतीय टीम ने तीसरे और निर्णायक मैच को 200 रनों के बड़े अंतर से जीत कर सीरीज पर 2/1 से कब्जा किया। वहीं इस मुकाबले में संजू सैमसन (SANJU SAMSON)ने साहसिक बेखौफ 51 रनों की पारी खेलकर वंडे कैरियर का तीसरा अर्धशतक ठोका। आलम यह था की वे ऋतुराज के 23 वें ओवर में आउट होने के बाद मैदान पर उतरे और आने के साथ हवाई शॉट खेलना शुरू कर दिया जहाँ मानों वो सर पर कफ़न बंदकर किसी मिशन पर उतरे हो । आगे खबर विस्तार से।
दूसरी गेंद पर संजू सैमसन ने ठोक दिया छक्का
23 ओवर में भारत के 2 विकेट गिर चुके थे वहीं ऋतुराज के आउट होने के बाद 24 वें ओवर में संजू सैमसन की एंट्री हुई। जहां संजू पहले से ही यह सोच के आए थे की उन्हे तूफानी प्रदर्शन करना है और गेंदबाजों से लाइन लेंथ छीन लेनी है और कुछ वैसा ही कुछ संजू सैमसन ने किया। संजू सैमसन ने चौके और छक्के की मदद से रन बनाए।
संजू सैमसन ने ठोके पहले 4 गेंद में 15 रन

संजू सैमसन ने पारी का 24 वां ओवर डालने आए करियाह की ओवर में करारा प्रहार किया। वहीं तीसरी और छठे गेंद पर संजू सैमसन ने छक्का ठोकर अपनी मंशा जाहिर कर दी। जहां एक बड़े स्कोर की ओर टीम बढ़ रही थी। संजू सैमसन ने 41 गेंद में 2 चौके समेत चार छक्का ठोका और 51 रन बनाए। हालाकिं उनकी बल्लेबाज़ी नहीं की बल्कि अपने बल्ले से बड़ा स्टेटमेंट दिया ।
पोस्ट मैच संजू सैमसन ने कही यह बात

सैमसन ने कहा, ‘यह गेंदबाजों पर आक्रमण करने और उन पर हावी होने का जानबूझकर किया गया प्रयास था।'”एक भारतीय क्रिकेटर होना चुनौतीपूर्ण है, मैं पिछले 8-10 वर्षों से यहां और वहां रहा हूं, यह सब स्थिति के बारे में है और पारी में कितने ओवर बचे हैं।”
वीडियो
The Sanju Samson way.
Six in the 2nd ball he faced after a low score in the last game. pic.twitter.com/j1SQXAPO1B
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 1, 2023







