IND vs IRE T20I: भारत ने 4 रनों से दी आयरलैंड को मात, 2-0 से बने चैंपियन, ये 3 प्लेयर हुए मालामाल

0
77
views
IND vs IRE T20I: India beat Ireland by 4 runs, became champions 2-0, these 4 players became rich
PC: BCCI/Twitter

भारत- आयरलैंड के बीच 2 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच डबलिन में खेला गया ।जहां रोमांचक से भरपूर मैच में आखिरी ओवर में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 4 रनों से रौंदकर श्रृंखला  को अपने  अपने नाम कर लिया है। हार्दिक की कप्तानी में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 2-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत ने भले ही श्रृंखला जीता लेकिन जिस तरह से आयरलैंड के प्लेयर ने खेल पेश किया यक़ीनन दिल जरूर आयरलैंड ने जीता ।



भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड  की टीम 20 ओवर में 221/5 रनों पर सिमट गई। आगे बात करते हैं मैन ऑफ द सीरीज , मैन ऑफ द सीरीज एवं उन प्लेयर्स की जो कि इस मैच में हुए मालामाल।

IND vs IRE T20I: India beat Ireland by 4 runs, became champions 2-0, these 4 players became rich
PC: BCCI/Twitter

दीपक हुड्डा का शानदार शतक और संजू की तूफानी पारी

दीपक हुड्डा ने मौके पर चौका मारा जहाँ पिछले मैच में दीपक हुड्डा ने 47 रन की पारी खेली थी , वही दूसरे मैच में उन्होंने शानदार शतक जड़ा । दीपक हुड्डा ने 6 छक्के और 9 चौके की मदद से शानदार 57 गेंद में 104 रन बनाये । जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 182.46 का रहा ।



दूसरी ओर संजू सैमसन ने भी मौके पर चौका लगाया और कुल 42 गेंद में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 77 रन की आतिशी पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया । आपको बता दें की यह टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संजू सैमसन की पहली अर्धशतकीय पारी रही ।

दीपक हुड्डा ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और भारत की तरफ से टी 20 इंटरनेशनल शतक बनाने वाले चौथे प्लेयर बन गए । इसके साथ ही सैमसन और दीपक हुड्डा ने भारत के लिए टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी (176 रन ) की भी निभाई ।

आयरलैंड ने दिखाया दम

आयरलैंड की ओर से बलबिर्नी ने 60, हैरी टेक्टर ने 39 और जॉर्ज डॉकरेल ने 34 रन की आतिशी पारी खेली और मैच को जीवित आखिरी ओवर तक बनाये रखा । भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई और उमरान मलिक ने 1-1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द सीरीज : दीपक हुड्डा

IND vs IRE T20I: India beat Ireland by 4 runs, became champions 2-0, these 3 players became rich
PC: BCCI/Twitter

 



भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 2 टी-20 मैच की सीरीज में भारत ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया । जहाँ पहले मैच को 7 विकेट, दूसरे मैच को 4 रनों से जीता हासिल की । सीरीज में दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाज़ा गया ।

जहाँ दीपक हुड्डा ने 2 मैचों में 151 रन 175.6 के स्ट्राइक रेट से बनाये , जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर 104 रन का रहा था । जिसके लिए दीपक को 1000$ की राशि प्रदान की गई ।

मैन ऑफ द मैच



IND vs IRE T20I: India beat Ireland by 4 runs, became champions 2-0, these 4 players became rich
PC: BCCI/Twitter

दीपक हुड्डा को शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने 104 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली । जिसके लिए दीपक को 2022 $ की धन राशि प्रदान की गई ।

दीपक हुड्डा को जगह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका नहीं मिला था वहीँ उन्होंने आयरलैंड दौरे में अपनी शानदार छाप छोड़ चयनकर्ताओं को निराश नहीं किया ।

सुपर 6’s प्लेयर ऑफ द मैच

IND vs IRE T20I: India beat Ireland by 4 runs, became champions 2-0, these 4 players became rich
PC: BCCI/Twitter

आयरलैंड के कप्तान एंडी बलबर्नी को सुपर 6’s प्लेयर ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जिसके लिए उन्हें 500$ की धनराशि दी गई । उन्होंने 37 गेंद में 60 रन की आतिशी पारी में कुल 7 छक्के और 3 चौके जड़े थे ।

अमेज़न पे प्रोमिसिंग प्लेयर ऑफ द मैच

IND vs IRE T20I: India beat Ireland by 4 runs, became champions 2-0, these 4 players became rich
PC: BCCI/Twitter



मार्क एडेर को अमेज़न प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब मार्क एडेर को दिया गया । जहाँ उन्होंने 3 विकेट हासिल किये थे वहीँ उन्हें 1 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई ।

मल्टीबैग्गेर ऑफ द सीरीज

मुलती बगेर ऑफ द सीरीज का भी ख़िताब दीपक हुड्डा को मिला जहाँ उन्होंने शानदार 104 रन की आतिशी पारी खेली थी । जिसके लिए उन्हें 500$ की राशि दी गई ।

भारतीय टीम में किए गए तीन बदलाव



भारतीय टीम में दूसरे टी 20 मैच के लिए तीन बदलाव किए गए। चोटिल ऋतुराज गायकवाड की जगह संजू सैमसन, आवेश खान की जगह हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल की जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया । जहाँ तीनों प्लेयर ने अपना योगदान मैच में दिया । हर्षल महंगे जरूर साबित हुए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here