भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्ट में खेला जा रह आखिरी और निर्णायक 5 वां टेस्ट मैच बेहद रोमांचक होता जा रहा है . जहाँ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने आमंत्रित किया । एक समय भारतीय टीम ने 98 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे और ओवर कास्ट कंडीशन में मुश्किल में लग रही थी ।
लेकिन भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रविंद्र जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी करके टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5वें टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 338 रन बना लिए हैं।
भारतीय टॉप आर्डर रहा फ्लॉप
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अपना जलवा नहीं दिखा पाए , जहाँ नियमित अंतराल में विकेट का पतन होता गया और भारतीय टीम के ऊपर विकेट गिरने का दवाब साफ़ देखा गया ।
जहाँ सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल 17 रन और चेतेश्वर पुजारा 13 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने । हनुमा विहारी 20, विराट कोहली 11 और श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर चलते बने । एक समय 98 रन पर भारत का स्कोर 98/5 था । जहाँ से ऋषभ पंत और जडेजा ने अद्भुत पारी खेली ।
ऋषभ पंत- जडेजा बने संकटमोचक
ऋषभ ने चिर परिचित अंदाज़ में 89 गेंदों में अपने करियर का पांचवा शतक पूरा किया था। यह पंत का टेस्ट क्रिकेट में कुल 5वां टेस्ट शतक रहा। इंग्लैंड ने विरुद्ध 111 गेंद में 20 चौके और 4 छक्के की मदद से 146 रन की पारी खेली ।
वहीँ दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा ने भी शानदार बल्लेबबाज़ी की और अपने करियर की 18वीं अर्धशतकीय पारी खेली । ऋषभ पंत और जडेजा ने छठे विकेट लिए रिकॉर्ड 222 रनों की साझेदारी की इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए।
टूटे ये रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में यह ऋषभ पंत का पांचवा शतक लगाया । जहाँ 146 रन का स्कोर पंत का दूसरा सबसे सर्वाधिक स्कोर है टेस्ट क्रिकेट में । जहाँ इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में पंत ने नाबाद 159 रन की पारी खेली थी ।
ऋषभ पंत टेस्ट करियर में अपने 2000 रन पूरा करने वाले सबसे युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले धोनी के नाम यह रिकॉर्ड था जहाँ उन्होंने 60 परियों में 2000 रन का आंकड़ा पार किया था ।
एक कैलेंडर साल में दो शतक लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने ऋषभ पंत ।
टेस्ट में एशिया के बाहर सबसे तेज तर्रार शतक लगाने वाले ऋषभ पंत तीसरे भारतीय प्लेयर बन गए है । साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेहवाग ने 78 गेंद में शतक लगाया था ।
इंग्लैंड की धरती पर सबसे कम गेंद में शतक लगाने वाले दूसरे प्लेयर बने पंत । जहाँ पंत ने 89 गेंद में शतक ठोका वहीँ अज़हर ने 88 गेंद शतक ठोका था ।
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बने पंत जहाँ उन्होंने 89 गेंद में यह कारनामा दिखाया ।
एजबेस्टन के मैदान पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बने पंत जहाँ इससे पहले सचिन, विराट कोहली यह कारनामा कर चुके थे ।
एशियाई विकेटकीपर द्वारा विदेश में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में अब 4 शतक के साथ ऋषभ ने मुशफिकुर रहीम की बराबरी कर ली है ।
एजबेस्टन में भारतीय खिलाड़ी द्वारा सर्वोच्च टेस्ट स्कोर बनाने के मामले में ऋषभ पंत ने सचिन को पछाड़ उनसे आगे निकल गए हैं ।149 रन – विराट कोहली, 146 रन – ऋषभ पंत*, 122 – सचिन तेंदुलकर।
भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के (24 साल की उम्र में) ऋषभ पंत ने लगाए हैं । वहीँ इससे पहले रैना ने भी 99 छक्के जड़े थे ।
केवल 2 खिलाड़ियों ने 24 साल की उम्र में SENA में 1000+ टेस्ट रन बनाए हैं । जिसमें सचिन तेंडुलकर
(1655 रन, 37 पारी , 7 शतक) और ऋषभ पंत (1223 रन, 37 पारी, 3 शतक ) हैं ।
सेना टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले (एशियाई खिलाड़ियों द्वारा) में 25 छक्के के साथ पंत टॉप पर हैं दूसरे स्थान पर सचिन 23 और कपिल देव तीसरे स्थान पर हैं ।
ऋषभ पंत पहले मेहमान विकेटकीपर बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में दो शतक लगाए हो।







