इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 338/7 रन बना लिए हैं ।रवींद्र जडेजा 83 रन और मोहम्मद शमी 0 रन पर नाबाद मैदान पर डटे हुए हैं । एक समय भारतीय टीम 98 रन पर अपने 5 टॉप बल्लेबाज़ों को खो चुकी थी।
वहीँ इसके बाद आये विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के तूफान में सारे इंग्लैंड के प्लेयर्स को अपनी अंधी में उदा ले गए । ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ दिय यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक है। उन्होंने अपनी पारी में कुल 4 छक्के और 20 चौके जड़े ।
टेस्ट को ऋषभ ने बनाया टी 20

ऋषभ पंत ने आतिशी अंदाज़ से बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाज़ों पर हावी होना शुरू कर दिया । जहाँ अपने शतक से उन्होने ना केवल आलोचकों का मुँह बंद किया वहीँ क्रिकेट पंडितों को भी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया । अपनी बल्लेबाज़ी की अलग शैली से उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की । आलम यह रहा की ऋषभ पंत ने 111 गेंद में 146 रन बनाये जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 131.5 का रहा ।
ऋषभ पंत के शतक से टुटा ये रिकॉर्ड
1 ऋषभ पंत ने 89 गेंदों में 15 चौके और 1 छक्के की बदौलत अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। इसके साथ ही ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट जगत में विकेटकीपर की श्रेणी में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है .
2 इंग्लैंड के एजबेस्टन के मैदान पर शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बने इससे पहले विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर इस मैदान पर शतक जमा चुके हैं ।
3 ऋषभ पंत इंग्लैंड में दो शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बा चुके हैं ।
4 लगभग 120 साल के बाद बर्मिंघम के मैदान पर सबसे तेज शतक लगने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है।
5 ऋषभ पंत एशिया से बाहर सबसे कम गेंद में शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पूर्व पहले वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 78 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीँ अज़हर ने भी साल 1990 में लॉर्ड्स में 88 गेंदों में शतक जमाया था ।
6.भारत के लिए इंग्लैंड में सबसे तेज टेस्ट शतक :
| 88 गेंद | मोहम्मद अज़हरूद्दीन, | 1990 |
| 89 गेंद | ऋषभ पंत | बर्मिंघम 2022 |
7 SENA देशों में एशियाई WK द्वारा उच्चतम टेस्ट पारी स्कोर
| रन | मैदान | प्लेयर |
| 159* | – सिडनी | ऋषभ पंत |
| 159 | वेलिंग्टन | रहीम |
| 146 | बर्मिंघम | ऋषभ पंत |
8.टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले विकेटकीपर की बात की जाये तो ऑस्ट्रेलिया क गिलक्रिस्ट 10 शतक के साथ टॉप हैं । दूसरे स्थान पर एंडी फ्लावर 6 शतक के साथ हैं । तीसरे स्थान पर एम्स है जिनके 5 शतक हैं । ऋषभ पंत के 4 शतक के साथ चौथे स्थान पर है ।
9.एशियाई WK . द्वारा सर्वाधिक टूर टेस्ट 100
| – ऋषभ पंत | 4 |
| मुशफिकुर रहीम | 4 |
वीडियो : शतक
𝐇𝐞 𝐜𝐚𝐦𝐞. 𝐇𝐞 𝐬𝐚𝐰. 𝐇𝐞 𝐜𝐨𝐧𝐪𝐮𝐞𝐫𝐞𝐝 💪
Day 1 belonged to @RishabhPant17. What will Day 2 bring in The Historic Test?
Watch all the #ENGvIND action LIVE on #SonySportsNetwork 🔥#SirfSonyPeDikhega pic.twitter.com/BjXc1C1Cs6— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 1, 2022







