IPL 2022: छक्के लगता देख मुरलीधरन ने खोया आपा, गुस्से से सुनाई खरी खोटी, वीडियो हुआ वायरल

0
84
views
IPL 2022: Muralitharan lost his temper after seeing sixes, heard the truth in anger, video went viral
PC: IPL/Twitter

आई पी एल 2022 का 40 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला गया ।जहां दिल की धड़कनों को रोक देने वाले इस मुकाबले में आखिरकार जीत गुजरात टाइटंस की हुई। जहां राशिद खान ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को गुजरात के नाम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए एवं गुजरात की टीम को 196 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने 20 वें ओवर में इस मैच को 5 विकटों से जीतकर इतिहास लिख दिया है।

मार्को येन्सन के आखिरी ओवर में 22 रन की थी दरकार

मार्को येन्सन के आखिरी ओवर में गुजरात की टीम को जीत के लिए 22 रनों की दरकार थी ।जहां मैदान पर राशिद खान और राहुल तेवतिया मौजूद थे ।जहां दोनों ने ही ताबड़तोड़ पारी खेली। जा यासीन के आखिरी ओवर में पहली गेंद पर छक्का, दूसरे गेंद पर 1 रन, तीसरी गेंद पर छक्का, चौथा गेंद डॉट गेंद रहा। पांचवें गेंद पर छक्का और छठे गेंद पर छक्का लगाकर मैच को गुजरात के नाम कर दिया।

मुरलीधरन दिखे मार्को येन्सन से नाखुश

श्रीलंका के दिग्गज पूर्व स्पिनर मुरलीधरन गेंदबाज़ी प्रदर्शन से आखिरी ओवर में चिंतित दिखे । आखिरी ओवर में मार्को येन्सन से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। जहाँ बार बार मार्को येन्सन फुलर लेंथ की गेंद डाल रहे थे और कोई भी वेरिएशन गेंदबजी में ना डालने की वजह से मुरलीधरन विचलित दिखे । जहाँ उमरान मालिक की गेंद पर मुरलीधरन बेहद खुश दिखे वहीँ मार्को येन्सन की दिशाहीन गेंद पर उन्होंने टिपण्णी कर डाली ।

पॉइंट्स टेबल पर एक नज़र

IPL 2022 Points Table after match 40

गुजरात टाइटंस के शानदार प्रदर्शन के बाद अंक तालिका में राजस्थान रॉयल को पछाड़ गुजरात टाइटंस 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज हो चुकी है ।वही पहले स्थान से फिसलकर राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है ।तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों के साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here