वीडियो: 4,6,6 इशान किशन ने 93 रन की पारी खेल मचाई तबाही, ठोके 7 छक्के, तोड़ा 4 रिकॉर्ड, नोर्टजी के ओवर में मचाया गर्दा, भारत 7 विकेट से जीती

0
265
views
Video: 4,6,6 Ishan Kishan played an innings of 93 runs, smashed 7 sixes, broke 4 records, made a mess in Nortji's over, India won by 7 wickets
Pc; ESPN

India vs South Africa, 2nd ODI -भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच श्रृंखला का दूसरा मुकाबला जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कंपलेक्स रांची में खेला गया। जहां भारत ने दूसरे वंडे मैच को 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1/1 से बराबरी पर ला खड़ा किया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 279 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 45.5 ओवर में 282/3 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।  जहां इशान किशन और श्रेयस ने तूफानी पारी खेली लेकिन नीव इशान किशन ने रखी। जहां इशान ने 4 चौके और 7 छक्के जड़कर 93 रन बनाए।

इशान किशन की तूफानी पारी

इशान किशन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की जहां होम ग्राउंड पर जबरदस्त गर्दा उड़ाया।  उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की कुटाई की। हर कोने पर रन की वर्षा कर दी। इशान किशन ने 4 चौके और 7छक्के की मदद से 110.71 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। जहां उन्होंने अपने कैरियर बेस्ट प्रदर्शन किया हालाकि वे शतक नहीं बना पाए लेकिन होम ग्राउंड में कोहराम मचाया। जहां कड़क शॉट की झड़ी लगा दी।

इशान किशन और श्रेयस की जबरदस्त पारी

Video: 4,6,6 Ishan Kishan played an innings of 93 runs, smashed 7 sixes, broke 4 records, made a mess in Nortji's over, India won by 7 wickets
PC: BCCI

इशान किशन और श्रेयस ने 156 गेंद पर 161 रनों की साझेदारी निभाई और भारत को जीत पक्की की । वहीं श्रेयस ने आज अपना वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा। जहां उन्होंने 113 रन की पारी 111 गेंद में खेली।

नोर्टिजी के ओवर में जड़ दिए थे 16 रन

Video: 4,6,6 Ishan Kishan played an innings of 93 runs, smashed 7 sixes, broke 4 records, made a mess in Nortji's over, India won by 7 wickets
Pc: Bcci

इशान ने नोर्टिजी को रिमांड पर लिया। जहां उन्होंने तेज गेंदबाज की हालत टाइट कर दी। जहां उन्होंने लगातर 4,6,6 लगाकर रांची का समा बांध दिया। जहां इशान ने जीत का बेस भारत को करो या मरो मैच में दिया। 32 में ओवर फेंकने नोर्टिजी आए जहां उन्होंने 31.2 ओवर में चौका ठोका, फिर तीसरी गेंद को मिड विकेट पर 94 मीटर का छक्का जड़ा, इसके बाद फिर से मिड विकेट पर इशान किशन ने छक्का जड़ एक ओवर में 16 रन बटोरे ।

टूटे ये रिकार्ड

बिना शतक लगाए एकदिवसीय पारी में सर्वाधिक छक्के (भारतीय)

7 6s – युवराज सिंह (83 बनाम बीईआर)
7 6s – ऋषभ पंत (77 बनाम इंग्लैंड)
7 6s – ईशान किशन (93 बनाम दक्षिण अफ्रीका)*

24 साल की उम्र में एकदिवसीय पारी में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के

10 – धोनी बनाम श्रीलंका
7 – सचिन बनाम ऑस्ट्रेलिया
7 – कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया
7 – पंत बनाम इंग्लैंड
7 – ईशान बनाम दक्षिण अफ्रीका*

दक्षिण  अफ़्रीका  के  ख़िलाफ़  तीसरे  विकेट  के  लिए  इशान  और  श्रेयस  की  सबसे  बड़ी  साझेदारी  निभाई।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत द्वारा तीसरा  सबसे  बड़ा  सफल  रन  चेज़  रहा, रनों  का  पीछा  करते  हुए।

इशान  किशन  का वनडे  क्रिकट  में सर्वाधिक  निजी (93) स्कोर बनाया।

video

 

;

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here