वीडियो: संजू सैमसन ने 95 मीटर का छक्का जड़ उड़ा दिया रबाडा के होश, करो या मरो मैच में IND ने 7 विकेट से जीत

0
103
views
Sanju Samson smashes 95m six on rabada over 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के मैदान पर दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया जहां करो या मरो स्थिति वाले इस मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से दक्षिण अफ्रीका की टीम को रौंदकर श्रृंखला में 1-1 से वापसी कर ली है ।जहां आखिरी और निर्णायक मुकाबला दिल्ली में 11 अक्टूबर को खेला जाएगा ।इस मुकाबले में जहां ईशान किशन और श्रेयस ने  ताबड़तोड़ पारी खेली तो दूसरी ओर संजू सैमसंग की संयम से भरपूर पारी के साथ रबाडा के ओवर में लगाए गए छक्के ने काफी सुर्खियां बटोरी।

सैमसंग की संयम से भरी पारी

जीत के लिए 279 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के 2 प्लेयर शिखर धवन 13 रन पर तथा शुभमन 28 रन पर पवेलियन वापस लौट चुके थे इसके बाद बल्लेबाजी करने आए लोकल ब्वॉय इशान किशन ने 84 गेंदों पर चार चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाकर 93 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं भारत का तीसरा विकेट 35 ओवर में गिरा जब 93 रनों पर ईशान किशन आउट हुए।
Sanju Samson smashes 95m six on rabada over 

वही श्रेयस अय्यर शानदार अंदाज में खेल रहे, संजू सैमसन ने धैर्य का परिचय दिया और केवल स्ट्राइक रोटेट करने में ही दिलचस्पी दिखाई ।जहां संजू सैमसंग में 36 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर 30 रनों की नाबाद पारी खेल अंत तक टिके रहें अपनी पारी में संजू सैमसन एक जानदार छक्का भी जड़ा।

वनडे क्रिकेट में संजू सैमसन:

8 पारियां, 292 रन, 73 औसत, 106.95 स्ट्राइक रेट

46(46)।
12(18)।
54(51).
6*(7).
43*(39).
15(13)।
86*(63)।
30*(36).

संजू सैमसन ने रबाडा को लिया रिमांड पर

संजू सैमसंग ने 43वें ओवर में 95 मीटर का मॉन्सटर छक्का जड़ा ।जहां रबाडा की आखिरी गेंद पर संजू सैमसंग ने उनके शॉर्ट लेंथ डिलीवरी को पिक करते हुए मेड ऑफ के एरिया में जबरदस्त गगनचुंबी छक्का जड़ दिया और उनके होश उड़ा दिए।  पिछले मैच में संजू ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था वहीं आज भी काफी मैच्योर पारी उनके बल्ले से आई। जहां चेज करते हुए यह भारत की तीसरी सबसे बडी जीत है।

संजू सैमसन और श्रेयस के बीच जबरदस्त साझेदारी

Sanju Samson smashes 95m six on rabada over 

गौरतलब है कि चौथे विकेट के लिए संजू सैमसंग और शहर के बीच 69 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की साझेदारी हुई जहां इन दोनों ने मिलकर भारतीय टीम को 7 रनों से मैच जिताया ।वहीं श्रेयस ने 111 गेंदों पर 113 रन की नाबाद पारी खेली जहां उनका स्ट्राइक रेट 102 का रहा।

video

 

;

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here