IND vs SA, 4TH T20: अगर राजकोट में भारत ने दोहराई ये 2 गलती तो समझो  हार 100% पक्की!

0
69
views
IND vs SA, 4th T20: If India repeats these 2 mistakes in Rajkot, then understand that defeat is 100% sure
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच t20 द्विपक्षीय श्रृंखला का चौथा मुकाबला 17 जून को राजकोट में खेला जाएगा ।जहां भारतीय टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार 2-1 से पीछे है ।गौरतलब है कि यह जीत भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है ।



जहां इस जीत के साथ भारतीय टीम 2-2 की बराबरी पर आ जाएगी । वहीं भारत के लिए जीत इतनी आसान नहीं होगी ।जहां पहले दो मैच जीतने वाली अफ्रीका की टीम एक बार फिर से पलटवार करने के मूड में दिखाई देगी। सीरीज के चैंपियन का फैसला पांचवें मैच में हो इसलिए किसी भी कीमत पर यह मैच भारतीय टीम को जीतने की दरकार होगी।

भारतीय कप्तान का फॉर्म चिंता का बड़ा विषय



गौरतलब है कि भारतीय कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला खामोश चल रहा है। जहां गया है जिम्मेदाराना शॉट बार-बार खेलने की वजह से वह जल्दी आउट हो  रहे हैं।  ना ही वह साझेदारी साथी खिलाड़ी के साथ बना पा रहे हैं और ना ही वह पिछले 2 मैच से पावर हीटिंग कर पा रहे हैं । लिहाजा उनका फॉर्म में आना टीम के लिए काफी जरूरी है । पिछले 2 मैच में पंत ने 5, 6 रन बनाये हैं ।

भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत का फॉर्म  बेहद चिंता का विषय है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले चौथे मुकाबले में ऋषभ पंत को अपनी इस कमी को दूर करना पड़ेगा।

आखिरी 4 ओवर है चिंता का विषय



गौरतलब है कि विशाखापट्टनम के आंकड़ों पर अगर हम गौर करें तो भारतीय टीम ने पहले 73 गेंदों पर 1 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे ।जहां भारतीय टीम का रन रेट 10.35 का था ।वहीं अगर आखरी 47 गेंदों पर हम ध्यान दें तो भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 53 रन बनाए थे ।जहां भारतीय टीम का रन रेट 6.6 का था।

PC: BCCI/Twitter

लिहाजा यह साफ है कि आखरी के 4 से 6 ओवरों में भारतीय बल्लेबाज तेज रन नहीं बना पा रहा है। पिछले दो मैचों से भारतीय टीम का हाल यही रहा है।



भारत के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड के अनुसार विशाखापट्टनम की पिच पर जब भरतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए तो मैच के बीच इंटरव्यू के दौरान ऋतुराज गायकवाड ने कहा कि इस पिच पर  भारतीय टीम 10 से 15 रन कम बनाया है। वही यह अब साफ़ है की राजकोट के बड़े मैदान पर भारतीय टीम को शानदार प्रदर्शन करने की दरकार होगी ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here