आयरलैंड दौरे पर सिलेक्शन न होने से “राहुल तेवतिया “हुए भावुक लिखा “उम्मीद दर्द देती है”, BCCI ने दिया धोखा ?

0
75
views
Rahul Teotia gets emotional after not being named on Ireland tour, wrote
PC: BCCI/IPL

भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले 2 टी 20 मैच के लिए टीम इंडिया के 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जहां भारतीय टीम में संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी के चुनाव से एक तरफ फैंस बेहद खुश हैं वहीं दूसरी तरफ राहुल तिवातिया बीसीसीआई और चयनकर्ता द्वारा चुनाव ना किए जाने पर बेहद भावुक और कष्ट में है। जहां आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम का ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर राहुल तेवटिया का भावुक बयान आया है जहां वह अपने शब्दों से अपने दर्द को बयान करते नजर आ रहे हैं।



राहुल तेवटिया ने सोशल मीडिया को पर लिखा “एक्सपेक्टेशन हर्ट्स” उम्मीद दर्द देती है ।इससे साफ जाहिर है कि राहुल तेवटिया आयरलैंड दौरे पर अपने नाम को लेकर आश्वस्त थे कि उनका नाम जरूर आईलैंड सीरीज  के लिए  आएगा लेकिन उनके नाम ना आने से वह बेहद दुखी एवं हताश लगे ।जो सोशल मीडिया पर उन्होंने बयान जारी कर अपने दुख को प्रकट किया।

राहुल तेवटिया ने सोशल मीडिया पर बयान किया दर्द Rahul Tiwatia reaction after not getting selected in Ireland series )



दूसरी ओर अगर सकारात्मक पक्ष को देखें तो आयरलैंड दौरे के लिए संजू सैमसंग और सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रामक बल्लेबाज 31 वर्षीय राहुल त्रिपाठी का चयन किया गया है ।गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले संजू सैमसंग और राहुल त्रिपाठी के नाम पर काफी चर्चाएं सोशल मीडिया पर हुई थी ।

जहां पिछले 2 महीने में सर्वाधिक चर्चा में अगर कोई क्रिकेटर था तो बात है संजू सैमसन हालांकि आयरलैंड  दौरे पर नाम के चयन होने के बाद फैस में खासा खुशी है लेकिन राहुल त्रिपाठी जो हकीकत 31 वर्षीय एवं डोमेस्टिक क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर चुके हैं एवं अनकैप्ड प्लेयर हैं  डेब्यू सच में हृदय विदारक होगा । आईपीएल सीजन में भी उन्होंने अपने बल्लेबाजी और अपने करियर के प्रति मैच के प्रेजेंटेशन में कई बातें रखी थी जहां यह उनके लिए बड़ा दिन एवं बड़ा अवसर के रूप में सामने आएगा।

राहुल तेवटिया का शानदार आईपीएल सीजन



गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस के शानदार फिनिशर की भूमिका निभा रहे राहुल तेवटिया का आईपीएल 2022 का सीजन ड्रीम सीजन रहा । जहाँ छक्के जड़ने में एक्सपर्ट इस प्लेयर ने अकेले दम पर गुजरात को हारे हुए मैच को जीतने की काबिलियत रखते है ।

Rahul Teotia gets emotional after not being named on Ireland tour, wrote "Hope hurts"
PC: BCCI/IPL

राहुल तेवटिया ने इस साल कुल 16 मैच की 12 परियों में 217 रन बनाये थे । जहाँ  उनका स्ट्राइक रेट 147.6 का रहा था । आईपीएल सीजन 15 में राहुल तेवटिया ने कुल 22 चौके और 9 छक्के जड़े। जहाँ आईपीएल सीजन 15 में RCB के खिलाफ राहुल की 25 गेंद पर 43 रन की पारी हो या फिर पंजाब के खिलाफ आखिरी 2 गेंद पर 2 जबरदस्त छक्के लगाकर 3 गेंद पर 13 रन बनाकर मैच को जीतना राहुल ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत लिया था ।



जहाँ इस बार उन्हें यकीन था की आयरलैंड दौरे पर उनका नाम आना तय है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और उनका जरूर दिल टुटा है । जहाँ अच्छे आईपीएल सीजन के बाबजूद उन्हें जगह नहीं मिली है । वहीँ अर्शदीप , उमरान, राहुल त्रिपाठी जैसे प्लेयर आईपीएल में अच्छे प्रदर्श के बल पर सेलेक्ट हुए हैं । 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here