आईपीएल 2022 का 26 वां मुकाबला मुंबई डेट्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया। जहां इस रोमांचक मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से मात देकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर अपनी जगह पक्की कर रही है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल ने शानदार खेल का परिचय देते हुए आतिशी शतक जड़ा ।जहां उन्होंने महज 60 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 5 छक्के लगाकर नाबाद 103 रन बनाये ।इस शतक के साथ उन्होंने आईपीएल सीजन-15 का अपना पहला शतक बनाया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपना तीसरा शतक जड़ा, जहां उनका यह दूसरा शतक मुंबई इंडियंस के विरुद्ध था ।
विस्फोटक अंदाज में दिखे लोकेश राहुल

,पिछले मैच में जहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लोकेश और शून्य पर आउट हुए थे ।वहीं उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक ठोका ।जहां यह दूसरा शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ आया ।लोकेश और लय में वापसी करते नजर आए एवं अंत तक नाबाद रहे। लोकेश राहुल ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जमाए।
आईपीएल सीजन 15 का लगाया दूसरा शतक
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर में सीजन में अपना पहला शतक जमाया था। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी लोकेश राहुल ने भी शतक जमाया। आईपीएल 2022 का यह दूसरा शतक रहा जो कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आया। इस शतक के साथ ही उन्हें मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया ,
लोकेश राहुल ने तोड़े 6 रिकॉर्ड
1)अपने 100 वें मैच में आईपीएल मैच में शतक लगाने वाले पहले प्लेयर बने लोकेश राहुल।
2)आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में उन्होंने संजू सैमसंग के तीन शतकों की बराबरी कर लिया राजस्थान रॉयल्स के विराट कोहली ने सर्वाधिक पांच शतक आईपीएल में अपने नाम किया है।
3)लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से पहले शतक बनाने वाले प्लेयर बने लोकेश राहुल।
4) आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा औसत
76.4: केएल राहुल बनाम मुंबई इंडियंस
60.9: रहाणे बनाम दिल्ली
57.5: डिविलियर्स बनाम दिल्ली
53.7: कोहली बनाम दिल्ली
53.3: धोनी बनाम हैदराबाद
5) एक ही प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 2 आईपीएल 100 रन बनाना
क्रिस गेल बनाम पंजाब
डेविड वार्नर बनाम कोलकाता
विराट कोहली बनाम गुजरात
केएल राहुल बनाम मुंबई
6 आज जिस बाउंड्री ने केएल राहुल का शतक बनाया, वह उनके आईपीएल करियर में केएल राहुल का 300वां चौका था।
मैच का लेखा-जोखा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाया ।लखनऊ की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर कप्तान लोकेश राहुल रहे। जिन्होंने 60 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 103 रनों की आतिशी पारी खेली ।वहीं सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 24 रनों का योगदान किया। मनीष पांडे ने 38 रनों का योगदान दिया ।दीपक हुड्डा ने 8 गेंदों पर 15 रनों की शानदार पारी खेली।
जीत के लिए 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा में 6 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बने। वहीं ईशान किशन 13 रनों पर स्टोनिस के हाथों बोल्ड हुए । मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली। एक बार फिर से ब्रेविस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 13 गेंदों पर 31 रन बनाए जिसमें उन्होंने 6 चौके और एक छक्का जड़ा। तिलक वर्मा ने 26 रन तथा पोलार्ड ने 25 रन का योगदान दिया एवं मुंबई की टीम 20 ओवर में 181 रन ही बना पाए। इस तरीके से मुंबई इंडियंस की आईपीएल सीजन 15 में लगातार छठी हार है।







