आईपीएल 2022 के 26 वे मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के मिली 18 रनों से हार के बाद मुंबई का खेमा बिल्कुल निराश दिखा ।आईपीएल की 5 बार की विजेता टीम का यह हाल किसी फैंस ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। लेकिन यह क्रिकेट है जिसे अनिश्चितताओं का गेम कहा जाता है ।इस हार के बाद कई सवालिया निशान फिर से खड़े हो चुके हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन का बड़ा स्कोर बनाया, इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 181/9 रन बना पाई और इस तरह मैच को 18 रनों से हार गई हैं। यह छठा मौका था जब लगातर मुंबई इंडियंस को हार का स्वाद चखना पड़ा।
मैच समरी

लखनऊ सुपर जेंट्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जहां सलामी बल्लेबाज लोकेशन लोड क्विंटन डी कॉक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पावर प्ले में 52 रन जोड़े वही क्विंटन डी कॉक ने 13 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए लोकेश राहुल ने 60 गेंदों पर नौ चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 103 रनों की पारी खेली मनीष पांडे ने 38 रनों का योगदान किया दीपक ने 8 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाए । मुंबई को जीत के लिए 20 ओवर में 200 रनों की दरकार थी।
लक्ष्य का पीछा करने में रही मुंबई विफल
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 181/9 रन बना पाई। जहां ईशान किशन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 16 रन जोड़े और रोहित शर्मा महज 6 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बने। ब्रेविस ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 13 गेंद पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए और रन रेट को ठीक कर दिया।
ईशान 13 रन बनाकर आउट हुए ।सूर्यकुमार ने 37 रन बनाए, तिलक वर्मा ने 26 और पोलार्ड ने 25 रन की पारी खेली। लेकिन आखिरी ओवरों में रन रेट के दवाब और लखनऊ के गेंदबाजों के सटीक लाइन लेंथ का तोड़ मुंबई के बल्लेबाज नहीं निकल पाए। लखनऊ की ओर से आवेश खान ने 3, होल्डर , चमीरा , रवि बिश्नोई, स्टोनिस ने एक एक विकेट लिया।
रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर क्या कहा

“जब अब बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो बड़ी साझेदारियों की जरूरत होती है, आज साझेदारी करने में हम विफल रहे। उनकी ( लखनऊ ) की काफी गहरी बल्लेबाजी यूनिट है और इसके लिए आपको प्रमुख गेंदबाजों को बचके रखना जरूरी था। हम हमेशा बुमराह को लास्ट के लिए रखने की कोशिश करते हैं, उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी किया लेकिन बाकी प्लेयर को भी अच्छा करने की दरकार है। कोशिश हमारी पूरी थी की बेस्ट प्लेइंग सी के साथ उतरा जाये जो भी बेस्ट कॉम्बिनेशन हो विपक्षी के लिए । हमने अभी 6 गेम गंवाए हैं, हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारा सही कॉम्बिनेशन क्या है।”
टॉप 4 नहीं कर पा रहे अच्छा प्रदर्शन
लोकेश राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की जो हमारी टीम में कुछ कमी रही । हमारे शीर्ष चार में से कोई यथासंभव लंबे समय तक बल्लेबाजी करे जो नहीं हो रहा है। हमने अभी तक कोई मैच नहीं जीता है लेकिन हमें अपना सिर ऊंचा रखना होगा। मैं हर मैच के लिए जिस तरह से तैयारी करता हूं, उसी तरह से खुद को तैयार करने की कोशिश कर रहा हूं, यह कोई अलग बात नहीं है। मैं टीम को उस स्थिति में नहीं डालने की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं जो वे मुझसे उम्मीद करते हैं। हारना दुनिया का अंत नहीं है, हम पहले भी वापस आ चुके हैं और हम कोशिश करेंगे और फिर से वापसी करेंगे।
पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

अंकतालिका की बात की जाए तो लखनऊ सुपरजाइंट्स के 18 रनों से जीत के बाद अंक तालिका में 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है । मुंबई की आईपीएल सीजन-15 में लगातार छठी हार है और अभी भी टीम ने आईपीएल 2022 में अपना खता नहीं खोला है और आखिरी पायदान पर 0 अंक के साथ काबिज हैं ।







