भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के मैदान पर दूसरा वंडे मैच खेला गया। जहां भारतीय टीम ने इस मैच को 7 विकेट से जीतकर श्रृंखला को 1/1 से बराबरी पर ला खड़ा किया। जहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी किया और 50 ओवरों में 278/7 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 45.5 ओवर में 282/3 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। मैच में एक गजब का वाकया भी हुआ जब (mohammed Siraj) ki चालाकी टीम पर भारी पड़ गई। जहां पहले नाकाम कोशिश के बाद अंपायर से ही भिड़ बैठे सिराज । आगे खबर विस्तार से।
मोहम्मद सिराज की चालाकी पड़ी भारी

मोहम्मद सिराज ने 48 वें ओवर में एक गलती कर दी जिसके बाद वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं 48 वें ओवर में महाराज स्ट्राइक पर थे और मिलर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। जहां महाराज सिराज की दूसरी गेंद पर शॉट खेलने का प्रयास तो किया लेकिन बल्ले से गेंद का संपर्क नहीं हुआ और गेंद सीधी संजू सैमसन के पास गई जहां तुरंत संजू सैमसन ने गेंद सिराज को दी, वहीं मिलर नॉन स्ट्राइकर एंड से काफी आगे खड़े थे, इस मौके का फायदा उठाने की सोच में सिराज ने गेंद को स्टंप की ओर मार दिया, और गेंद स्टंप्स को ना लगकर सीधी बाउंड्री रेखा के बाहर चली गई और 4 अतिरिक्त रन दक्षिण अफ्रीका को मिले।
अंपायर वीरेंद्र शर्मा से भिड़े सिराज

उसके बाद सिराज अंपायर से भिड़े और अपनी भड़ास निकलनी शुरू कर दी और बाय के चौके के संदर्भ में टीका टिप्पणी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसे देखकर उपकप्तान श्रेयस भी सिराज के पास आए और मामले को गर्म होता देखकर कप्तान धवन भी अंपायर और सिराज को समझाया और अलग किया। जहां 4 अतिरिक्त रन सिराज की अधिक चालाकी की वज़ह से भारतीय टीम को देने पड़े। हालांकि इस मैच में सिराज ने 3 विकेट हासिल कर ड्रीम XI प्लेयर ऑफ द मैट का खिताब भी अर्जित किया। लेकिन इस वाकया ने काफी सुर्खियां बटोरी।
video
waah bhai #siraj pic.twitter.com/3uZQ95XjM3
— Cricket fan (@Cricket58214082) October 9, 2022







