वीडियो: टूटा 7 रनों से इशान किशन का वंडे शतक का सपना, OUT हो छलका आंखों से आंसू, दर्शकों ने नम आंखों से सरहाया

0
72
views
Ishan Kishan's dream of Vande century broken by 7 runs, tears came out, the audience applauded with moist eyes

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में हुए श्रृंखला के दूसरे वंडे मुकाबले को भारत ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज को 1/1 की बराबरी पर ला खड़ा किया है। वहीं आखिरी और निर्णायक मैच दिल्ली में 11 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। जहां रांची के होम ग्राउंड में दो जबरदस्त पारी देखने मिली। जहां एक ओर श्रेयस ने 113 रनों की नाबाद पारी खेली तो दूसरी ओर इशान किशन ने होम टाउन में आतिशी 93 रनों की पारी खेली लेकिन एक दुख जो फैंस के साथ इशान ने महसूस किया वह था 7 रन से अपने पहले वंडे में शतक से चूकना। जहां 93 रन पर आउट होने के बाद वे बेहद निराश नजर आए और उनकी आंखों की नमी ने सारे भावनाओं को बयां करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां कुछ देर के लिए मानों पूरा रांची का स्टेडियम थम सा गया हो।

नर्वस 90 का हुए शिकार

Ishan Kishan's dream of Vande century broken by 7 runs, tears came out, the audience applauded with moist eyes
PC: BCCI

यह कहना गलत होगा की इशान किशन नर्वस 90 का शिकार हुए हों। इशान किशन अपने चिर परिचित अंदाज में आतिशी बल्लेबाजी कर रहे थे जहां बिना किसी भेदभाव के वो हर एक गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे थे। वहीं कैच नोर्टजी के ओवर में 4,6,6 जड़कर पूरी दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी को बौना साबित कर दिया था।

इशान किशन (ishan kishan knock)की पारी

इशान किशन ने 7 छक्के और 4 चौके की।मदद से 84 गेंद में 93 रनों की आतिशी पारी 110 के स्ट्राइक रेट से खेली। जहां उन्होंने अपना वंडे का कैरियर बेस्ट प्रदर्शन भी किया। वहीं उन्होंने चौथे विकेट के लिए श्रेयस के साथ 156 गेंद पर 161 रन की साझेदारी भी निभाई और जीत की बुनियाद रख दी। इशान किशन के तेज खेलने से श्रेयस को भी सेट होने का पूरा मौका मिला।

आंखें हुई नम

Ishan Kishan's dream of Vande century broken by 7 runs, tears came out, the audience applauded with moist eyes
PC: BCCI

35 वें ओवर की तीसरी गेंद पर फॉर्च्यून की गेंद पर बाउंड्री पर इशान किशन हैनरिक्स के हाथों लपके गए। जहां इशान किशन की रोमांचक पारी का अंत हुई। जहां आउट होने के साथ ही वे जमीन पर बैठ गए और अपने शॉट को कोसते हुए दिखाई दिए, जहां मलान ने उनके पीठ पर हाथ रख उनकी पारी को सरहाया  वहीं पूरा स्टेडियम तालियों के साथ इशान के अभिवादन के लिए उठ गया। वहीं इशान ने नम आंखों के साथ फील्ड से विदाई ली।

video

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here