वीडियो: सिराज-विराट ने उड़ाया लिटन दास का मजाक! सिराज ने 141 किमी की रफ़्तार से गेंद डाल किया BOLD , नोकझोक के बाद हुआ LIVE मैच में ये ड्रामा 

0
122
views
Siraj-Virat made fun of Liton Das! Siraj bowled BOLD at a speed of 141 km, this drama happened in the LIVE match
pc: twitter

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच चटगांव टेस्ट मैच चल रहा है।बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया 404 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई है । जहाँ भारत की ओर से पुजारा ने 90 और श्रेयस ने 86 रन की पारी खेली वहीँ आश्विन ने 58 और कुलदीप ने 40 रन बनाये ।
8वें विकेट के लिए कुलदीप और आश्विन ने  92 रन जोड़े। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने  4-4 विकेट हासिल किये । इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट हासिल किया । वहीँ 404 रन के जवाब में खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम ने 56 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं । जहाँ लिटन दास का विकेट सबसे खास रहा । जहाँ मोहम्मद सिराज और लिटन दस के बीच नोक झोक के बाद सिराज ने अगली ही गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया .

नोकझोक के बाद सिराज ने लिटन दास को किया बोल्ड

Siraj-Virat made fun of Liton Das! Siraj bowled BOLD at a speed of 141 km, this drama happened in the LIVE match
pc: twitter

14 वे ओवर की पहली गेंद सिराज ने 140 किमी की रफ़्तार से डाली जहाँ किसी तरह गेंद को लिटन दास ने गली की दिशा में भेजा जहाँ सिराज ने चार्ज होकर कुछ शब्द लिटन दास को बोले जहाँ कान पर हाथ रखकर लिटन दास ने इशारा किया की उन्हें कुछ सुनाई नहीं दे रहा है । जिसके बाद सिराज की 14 वे ओवर की दूसरी गेंद जो की लेंथ डिलीवरी थे उसपर लिटन दास का बल्ला लगा और गेंद सीधी विकेट से जा लगी । वहीँ इसके बाद मैदान पर अलग माहौल दिखाई दिया ।

कान पर हाथ रख विराट ने दिया सिराज का साथ

जहाँ 14 वे ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने जैसे ही लिटन दास को बोल्ड किया तो सिराज ने अपनी ऊँगली को मुँह पर रख दिया और सेलिब्रेट किया वहीँ स्लिप में खड़े विराट कोहली ने हाथों को कानों से ढक दिया । वहीँ इसके बाद भी सिराज ने भी ऐसा किया । जहाँ लिटन दास 30 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here