IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के पहला टेस्ट मैच चट्टोग्राम में खेला जा रहा है। जहाँ पहले दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा तक भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 278 रन बनाये थे वहीँ दूसरे दिन भारतीय टीम 404 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
भारतीय पारी
पुजारा ने भारत की तरफ से (90) और श्रेयस ने (86) रन की पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन (58) और कुलदीप ने (40) रन बनाये और भारतीय टीम को मजबूत स्तिथि में लेकर गए वाहिनैंट में 15 रन की जबरदस्त तेज पारी खेल उमेश यादव ने भारत का स्कोर 400 के पार पहुंचाया । बांग्लादेश की गेंदबाज़ी पर नज़र डालें तो तैजुल इस्लाम -मेहदी हसन मिराज ने 4-4 विकेट चटकाए । इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट मिली ।
श्रेयस ने 86 रन की पारी खेल तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
इस मैच में श्रेयस को काफी जीवनदान मिले जहाँ कभी कैच छूटा तो कभी गेंद स्टंप्स पर लग कर भी गिल्लियां नहीं गिरे ।टीम इंडिया को सातवां झटका श्रेयस लगा है। 86 रनों की पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए।
श्रेयस अय्यर ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड
वर्ष 2022 में भारत की और से तीनों क्रिकेट फॉर्मेट में सर्वधिक रन बनाने के मामले में श्रेयस अय्यर नंबर 1 बन गए हैं । रन के मामलों में उन्होंने इस कैलेंडर वर्ष में सूर्यकुमार यादव को पछाड़ दिया है । अय्यर ने 2022 में सभी फॉर्मेट मिलाकर 38 पारियों में 1489 रन बनाये हैं वहीँ सूर्यकुमार यादव 43 मैच में 1424 रनों के साथ अब फिसलकर दूसरे पायदान पर आ गए हैं । वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 41 पारियों में 1278 रन बनाए हैं।
He is here to rule 🔥 Shreyas Iyer pic.twitter.com/iqjsLA3caK
— Saurav Borker (@sauravborker) December 14, 2022







