ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच लंदन के ओवल ग्राउंड पर चल रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने खबर लिखे जाने तक 40 ओवर में 146 रन पर तीन विकेट हो चुकी है जहां मैदान पर स्टीव स्मिथ और ट हेड डटे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट की बात की जाए तो डेविड वॉर्नर उस्मान ख्वाजा और लाबूशेन का विकेट भारत लेने में कामयाब हो चुकी है।
वहीं इस मैच के पहले घंटे की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज और शमी ने अपनी गेंद का जलवा दिखाया। जहां पहले 12 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने केवल 29 रन बनाए और एक विकेट खोया। जहां लगातार सिराज और शमी ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों से कठिन सवाल पूछे वहीं पांचवे ओवर में सिराज ने लाबूशेन के होश अपनी रफ्तार से भरी गेंद पर उड़ा दिए।
मोहम्मद सिराज की गेंद पर लबूशेन का बल्ला हाथों से छूटा
चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज ने 0 रन पर उस्मान ख्वाजा को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। जहां चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को 9 गेम खेलने के बाद मोहम्मद सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया जहां गेंद बल्ले का किनारा लेने के साथ भरत के हाथों में गई और सिराज ने भारत को ब्रेक थ्रू दिया। जहां 10 गेंद पर 0 रन बनाकर उस्मान आउट हुए। वहीं इसके बाद आए लाबूशेन को भी सिराज ने कठिन सवाल पूछे ।

सातवे ओवर करने सिराज की पहली ही गेंद पर लाबूशेन सिराज के 143 की रफ्तार से आ रही गेंद पर चकमा खा बैठे जहां गेंद पड़ने के बाद उछल के साथ रफ्तार के साथ लाबूशेन की ओर आते जबतक लाबूशेन समझ पाते इससे पहले गेंद लाबूशेन के अंगूठे पर जा लगी, जहां गेंद के लगने के साथ ही लाबूशेन के हाथों से बल्ला छूट गया जहां वह दर्द से करहाने लगे। वहीं सिराज ने अपनी तुफानी और रफ्तार से भरी गेंद पर लाबूशेन के भी होश ठिकाने लगा दिए। हालांकि इसके बाद 26 के स्कोर पर लाबूशेन को शमी ने बोल्ड कर उनका काम तमाम किया।
वीडियो







