IPL 2022: बीच मैदान हुआ रन आउट का सबसे बड़ा ड्रामा, एक पल में बने चहल विलन से हीरो, तस्वीरें हुई वायरल, कार्तिक की अटक गई सांस

0
80
views
IPL 2022: The biggest drama of run out happened in the middle ground, the hero became the hero in a moment, the video went viral, Karthik's breath stuck

आईपीएल 2022 में रन आउट सा सबसे बड़ा ड्रामा देखने को मिल जहां एक पल में चहल विलन से हीरो बन गए। जिसकी किसी ने  कल्पना नहीं की होगी ।राजस्थान और बंगलौर के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान ने 29 रनों से बैंगलोर को मात देकर अंकतालिका में पहले स्थान पर आ गए हैं। वहीं उतार चढ़ाव से भरे इस मैच में कभी बैंगलोर का पलड़ा भारी दिखा तो कभी राजस्थान का पलड़ा भारी दिखा।

वहीं आखिरकार जीत राजस्थान की हुई। वहीं इसी कड़ी में एक मौका आया जब चहल ने ड्रामे से भरा रन आउट किया। जहां पहले के कुछ क्षण में मानों लग की चहल ने  दिनेश कार्तिक को रन आउट करने में चूक कर दी हो लेकिन दूसरे ही क्षण चहल ने उनके आउट कर मैच के हीरो बन गए। जानिए रन आउट का रोमांच।

चहल की रोमांचक ड्रामें से भरी रनआउट

दिनेश कार्तिक इस साल बेहद शानदार फॉर्म में हैं। जहां उन्होंने एक से बढ़कर एक मैच जिताऊ पारी खेली है। उनका विकेट किसके लिए भी बेहद अहम था। 13 वें ओवर में शहबाज ने शॉट खेला और गेंद प्रसिद्ध कृष्णा के पास गई।

वहीं दिनेश कार्तिक तेजी से दूसरे छोर के लिए दौड़ पड़े, वहीं शहबाज ने उन्हें वापस लौटने के लिए कहा इतनी में चहल के हाथों में से कृष्णा द्वारा फेकी गई  गेंद फिसल गई। पहले कोशिश में चहल से गेंद छूट गई। वहीं दूसरी कोशिश में चहल ने गेंद को विकेट पर दे मारी और कार्तिक रन आउट हो गए। अगर कार्तिक रन आउट नहीं होते तो मैच का परिणाम बदलते देर नहीं लगती। लेकिन मैदान पर एक पल के लिए विलन लगने वाले चहल दूसरे पल में हीरो बन गए।

हेटमेयर ने चहल को खुशी में उठा लिया गोद

IPL 2022: The biggest drama of run out happened in the middle ground, the hero became the hero in a moment, the video went viral, Karthik's breath stuck
PC: IPL/Twitter

जीत के जश्न में हेटमायर ने चहल को गोद में उठा लिया ।6 रन के स्कोर पर कार्तिक को वापसी हुई और राजस्थान का खेमें में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जीत और हार के बीच खड़े कार्तिक का विकेट बेहद अहम राजस्थान के लिहाज से था। वहीं ड्रामें से भरे इस रन आउट की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम।ने 20 ओवर में 144 रन बनाए। जिसके जवाब में बैंगलोर की टीम ने 115 रनों पर सिमट गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here