आईपीएल 2022 के 39 वें मैच में राजस्थान ने बैंगलोर को 29 रनों से रौंद प्वाइंट्स टेबल पर नंबर 1 पायदान पर काबिज हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए जिसके जवाब में बैंगलोर की टीम महज 115 रन पर आउट हुई। एक समय
राजस्थान की इस जीत में वैसे तो कुलदीप, आश्विन का योगदान सरहनीय था लेकिन रियान पराग ही ऐसे प्लेयर थे जिन्होंने राजस्थान की जीत की नींव रखी और राजस्थान को अहम समय में जीत दर्ज करवाने में बेहद अहम भूमिका अदा करवाई। लम्बे समय से जिस विश्वास के साथ राजस्थान की टीम ने रियान को टीम में जगह दी थी आखिरकार वह दिन आ गया जब रियान पराग ने मुश्किल वक़्त में राजस्थान को शानदार जीत दर्ज करनी में अपनी बेहद अहम् भूमिका अदा कर दी ।
रियान पराग ने खेली संघर्ष से भरी पारी

अपने टॉप इन फॉर्म बल्लेबाजों के विकेट पतन के बाद एक समय रन गति को तेज गति देने में असुविधा महसूस कर रही राजस्थान की टीम को संकटमोचक के रूप में रियान पराग ने उबारा। ना केवल एक छोर से उन्होंने लगातार विकेटों के पतन को रोका वहीं आतिशी 56 रनों की नाबाद पारी खेल एक सम्मानजनक और लड़ाई करने की स्तिथि में राजस्थान को लेकर गए। यह पराग का दूसरा आईपीएल में अर्धशतकीय पारी खेली ।इसके बाद बस राजस्थान के पेस अटैक के साथ स्पिन गेंदबाजों ने जमकर बैंगलोर के बल्लेबाजों पर हमला बोल 115 रनों पर बैंगलोर की टीम को समेट दिया।
“मैन ऑफ द मैच” बने रियान पराग ने अपने पारी का दिया इसे श्रेय

“अच्छा महसूस कर रहा हूँ । राजस्थान रॉयल्स ने पिछले तीन वर्षों से मुझ पर जो विश्वास दिखाया है में शुक्रगुजार हूँ और मैं उन्हें अपने प्रदर्शन से छोटे छोटे टुकड़े में टीम के लिए भुगतान कर रहा हूं। मुझे दबाव में खेलना काफी पसंद है और मैं सिर्फ अपनी क्षमताओं के आधार पर अपना प्रदर्शन कर रहा हूं। टाइम-आउट के समय मेंटर संगकारा ने हमसे कहा की 140 का स्कोर इस पिच पर अच्छा होगा और इसके उपरांत हमने तय किया की हम आखिरी के दो स्लॉग ओवरों में बड़े रन बनायेगें और कुछ ऐसा ही हमने अपने प्लान के अनुसार किया । हेज़लवुड और हर्षल पटेल को पहले टारगेट करने की कोशिश की लेकिन विकेट गिरने की वजह से मुझे थोड़ा समय विकेट पर बिताने की दरकार महसूस हुई ।







