INDVSBAN: बांग्लादेश और भारत के बीच तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला का आगाज 4 दिसंबर से होने जा रहा है। जहां इस श्रृंखला से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। जहां पहले से ही तेज गेंदबाजों के लिए जूझ रही भारतीय टीम को अब बांग्लादेश दौरे से पूर्व तगड़ा झटका लगा है। जहां भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं। जिसकी आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।।
कंधे की चोट की वजह से शमी बाहर
Injury, in general, teaches you to appreciate every moment. I’ve had my share of injuries throughout my career. It’s humbling. It gives you perspective. No matter how many times I’ve been hurt, I’ve learned from that injury and come back even more stronger 💪🏻💪🏻💪🏻💪🏻💪🏻 pic.twitter.com/EsDLZd30Y7
— Mohammad Shami (@MdShami11) December 3, 2022
बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके अनुसार मोहम्मद शमी कंधे की चोट से ग्रसित हैं। जिसके लिए उन्हें एनसीए में तलब किया गया है ।गौरतलब है कि बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम को तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के बाद दो टेस्ट मैच भी खेलने थे ।वही मोहम्मद शमी के बाहर होने से भारतीय टीम के गेंदबाजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता नजर जरूर आएगा।
रफ्तार एक्सप्रेस उमरान मलिक की हुई टीम एंट्री

बीसीसीआई के अनुसार मोहम्मद शमी की जगह पूरा देश के खिलाफ वनडे श्रृंखला में उमरान उनकी जगह लेंगे वहीं दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए अब वनडे में भी सीनियर खिलाड़ियों का आगमन किया गया है ।जहां रोहित शर्मा विराट कोहली, लोकेश राहुल के साथ शिखर धवन भी दिखाई देंगे। गौरतलब है कि उमरान मलिक में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भी शानदार प्रदर्शन किया था और खेले गए कुल 3 मुकाबलों में 3 विकेट चटकाए थे।
भारत बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज शेड्यूल (IND vs BAN 2022 ODI series Schedule)
4 दिसंबर : पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 से ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
7 दिसंबर : दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 से ढाका ,. शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
10 दिसंबर : तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 से ढाका ,शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडिया ODI स्क्वॉडः
Mohammad Shami’s injury has made way for Umran Malik in India’s squad for Bangladesh ODIs 👀
The three-match #BANvIND series begins tomorrow!
More ➡️ https://t.co/FjJ6bD8dH0 pic.twitter.com/8AlYLxsS03
— ICC (@ICC) December 3, 2022
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पटिदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शाहबाज अहमद, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक , मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन।







