वीडियो: रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने जीत के बाद दी जडेजा को प्यार की झप्पी, निकले खुशी के आंसू, इमोशनल हुए जडेजा

0
170
views
Ravindra Jadeja's wife Rivaba gave Jadeja a hug of love after the victory, tears of joy came out, Jadeja became emotional
PC: IPLT20

IPL2023 FINAL: जो जीता वही सिकंदर पिछले साल नौवें पायदान पर रहने वाली चेन्नई की टीम को आखिरकार एक ऐसे प्लेयर ने जिताया जिससे पहले कप्तानी सौंपी गई और फिर कप्तानी ले ली गई। जी हां रविंद्र जडेजा जिनपर हमेशा से माही का भरोसा रहा है उन्होंने यह साबित कर दिया की क्यों वह चेन्नई की टीम का अभिन्न अंग हैं। अगर धोनी चेन्नई की टीम के दिल हैं तो जेडेजा धड़कन। आखरी दो गेंद पर एक छक्का और एक चौका ठोक चेन्नई को पांचवी बार खिताबी जीत दिलवाने वाले जडेजा ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

वहीं उनकी मैदान पर आई पत्नी रिवाबा जीत के बाद भावुक दिखीं जिन्हें जडेजा ने गले से लगा लिया। जहां खुशी के आंसू रिवाब के आंखों से छलक गई। जहां इमोशन का समंदर एक साथ एक फ्रेम में देखने मिला। यह जीत के कई मायने एक साथ उस एक पल में बयान हो गए।

आखिरी 2 गेंद पर जडेजा ने मचाया तूफान

चेन्नई सुपरकिंग्स के हीरो जडेजा को अपनी टीम को चैंपियन बनने के लिए आखिरी 2 गेंद में 10 रनों की दरकार थी सामने स्लोअर गेंद के किंग मोहित शर्मा से काम आसान नहीं था लेकिन सामने जडेजा थे। पांचवी गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचकर उन्होंने चेन्नई के खेमें में जान फूंक दी। इसके बाद सारा दवाब गुजरात की टीम।पर आ गया जहां आखिरी गेंद पर फ्लिक कर जडेजा ने फाइन लेग की दिशा में चौका ठोक इतिहास रच दिया।

जीत के बाद जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा को लगाया गले

Ravindra Jadeja's wife Rivaba gave Jadeja a hug of love after the victory, tears of joy came out, Jadeja became emotional
PC: IPLT20

जीत के बाद जडेजा की पत्नी रिवाबा बेहद भुवुक दिखीं जहां मैदान पर आने के साथ ही उन्होंने जडेजा को प्यार की झप्पी दीं। जहां इमोशन कर देना वाला पल और जीत की आंसू की धारा मानों बह पड़ी। जहां एक पल के लिए जडेजा भी भावुक हो गए। आपको बता दें की जडेजा की पत्नी विधायक पद पर हैं। जहां यह पल बेहद खास और दिलों को छू देना वाला रहा।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here