IPL2023 final: जब मामला बड़ा होता है वहां जडेजा खड़ा होता है। शायद इस जुमले को सार्थक करने का समय और मैच खुद जडेजा ने चुना। फाइनल मुकाबले में आखिरी दो गेंद में 10 रन ठोकर चेन्नई को पांचवी बार चैंपियन बनने में अहम भूमिका अदा करने वाले जडेजा ने इतिहास रच दिया। वहीं धोनी ने जीत के बाद उनके पास आ रहे जडेजा को धोनी ने गले लगने से पहले ही गोद में उठाकर बेहद भावुक हो उठे, जहां यह जीत उनके लिए क्या मायने रखती है ये उन्होंने बिना किसी शब्दों के बता दिया।
जहां जडेजा को उठाकर उन्होंने भावुक होकर आंखें बंद कर दीं। जहां धोनी और जडेजा के बीच पिछले साल हुए अनबन की अटकलों पर भी विराम लगा। जहां ये मंजर सदा के लिए याद किया जाने वाला है। अक्सर शांत और मैदान पर अधिक भावना का प्रदर्शन नहीं करने वाले धोनी ने जब जडेजा को उठाया तो यह लाखों भावनाओं को व्यक्त कर गया।
मैच का लेखा जोखा
चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटंस को हराकर पांच विकेट से जीत कर पांचवीं बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने में उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए ,वहीं बारिश मैच को जीत के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को 15 ओवर 171 रन की दरकार थी जहां सुपर किंग्स ने इस लक्ष्य को 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 171 बनकर पूरा किया। चेन्नई सुपर किंग के स्टार बल्लेबाज रहे रविंद्र जडेजा जिन्होंने आखिरी दो गेंद पर छक्का एवं चौका लगाकर जीत चेन्नई की झोली में डाल दी।
धोनी को नहीं हुआ यकीन

अंबाती रायडू के 19 रनों पर आउट होने के बाद उतरे छठे नंबर पर एस धोनी जहां इस बार रविंद्र जडेजा से पहले धोनी ने खुद बल्लेबाजी करना बेहतर समझा हालांकि मोहित शर्मा की पहली ही गेंद पर वह मिलर द्वारा कैच आउट किया गए। इसके बाद शायद धोनी को भी यह पता था कि यह जीत बेहद कठिन होने वाली है लेकिन जिस प्रकार से जडेजा ने मोहित शर्मा के पांचवीं गेंद को छक्के एवं छठे गेंद पर चौका जमाया और जीत दर्ज करवाई वो बेहतरीन रही, जहां एक पल के लिए धोनी भी स्तब्ध रह गए।
वीडियो
We are not crying, you are 🥹
The Legend continues to grow 🫡#TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @msdhoni | @ChennaiIPL pic.twitter.com/650x9lr2vH
— IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2023







