वीडियो: शकील ने एंडरसन को सिखाया सबक, राकेट रफ्तार हवाई शॉट खेल जड़ा चौका, 5 फील्डर बने दर्शक 

0
83
views

PAKvsENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड  के बीच तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। जहाँ  यह मैच क्रिकेट पंडितों की मानें तो ड्रा की ओर बढ़ रहा है ।   रावलपिंडी के मैदान पर मेहमान टीम ने टॉस जीतकर बोर्ड पर  657 टांग दिए । जहाँ  बाबर आजम की पाकिस्तान टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 499 रन बना लिए हैं. जहाँ मैच के दौरान एक वक़्त ऐसा आया जब शकील और बाबर आज़म मैदान पर थे और एंडरसन ने दवाब बढ़ाने के लिए 5 फील्डर को ऑफ साइड में 15 गज के दायरे में लेकर आ गए इसके बाद जो शकील ने एंडरसन के साथ किया वह एंडरसन याद रखेगें । आगे खबर विस्तार से । 

Shakeel taught a lesson to Anderson, rocket speed aerial shot hit four, 5 fielders became spectators
PC: TWITTER

पाकिस्तान की ओर से लगे तीन शतक

तीसरे दिन अब्दुल्ला शफीक , इमाम उल हक के साथ कप्तान बाबर आज़म का भी बल्ला जोरो से गरजा । जहाँ जैक्स ने शफीक को 114 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। पाकिस्तान के लिए पहलव विकेट के लिए 225 रन की सखेदारी हुई ।

पाकिस्तान की टीम ने और 20 रन जोड़े ही थे की लीच ने पाकिस्तान को दूसरा झटका 245 के स्कोर पर इमाम उल हक के रूप में  दिया। जहाँ इमाम ने 207 गेंदों पर 121 रन ठोके । 

बाबर आज़म और शकील बने संकटमोचक

Shakeel taught a lesson to Anderson, rocket speed aerial shot hit four, 5 fielders became spectators
PC: TWITTER

बाबर आजम और शकील ने पाकिस्तान की पारी को सँभालते हुए टीम का स्कोर  400 के पार पहुंच । वहीँ शकील 94 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान बाबर आजम ने 168 गेंदों में 136 रन का योगदान दिया ।मोहम्मद रिजवान को जेम्स एंडरसन ने चलता किया , जहाँ उनका कैच स्टोक्स ने लिया ।तीसरे दिन के खेल समाप्ति तक पाकिस्तान का स्कोर  7 विकेट खोकर 499 रन  हैं और पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से 158 रन पीछे है।

112 वे ओवर में शकील ने दिखाया कमाल

जब शकील 31 रन पर थे तो बेन स्टोक्स ने अपने 5 फील्डर को 15 गज के दायरे में  ऑफ साइड में लगा दिया जिससे की शकील पर अतिरिक्त दवाब बन जाये । लेकिन शकील ने एंडरसन की चौथी ही गेंद पर स्टेप आउट कर एंडरसन के ऊपर से हवाई शॉट खेल चौक अर्जित कर सनसनी मचा दी । इसके बाद एंडरसन भी हस्ते नज़र आये ।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here