आईपीएल 2022 का 40वां मुलाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है। जहाँ टॉप की टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने मिल रही है । वहीँ टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 195/6 रन बनाया । जहाँ जीत के लिए गुजरात को 196 रनों की दरकार है । वहीँ इन सब के बीच मोहम्मद शमी और राहुल त्रिपाठी के बीच घमासान देखने मिला जहाँ एक तरफ शमी की गेंदबाज़ी और दूसरी तरफ हरफनमौला राहुल त्रिपाठी ने दर्शकों का दिल जीता । वहीँ लगातार राहुल त्रिपाठी ने शमी की गेंद पर 6,4,4 जड़ दिया इसके बाद जो हुआ वो बेहद शानदार था जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।
पहले केन फिर त्रिपाठी पर पड़े शमी भारी
हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज़ कप्तान को शमी ने क्लीन बोल्ड कर हैदराबाद को शुरुवाती झटका दिया । इसके बाद बल्लेबाज़ी करने उतरे राहुल त्रिपाठी ने शमी के पांचवें ओवर में आतिशी बल्लेबाज़ी करनी शुरू कर दी जहाँ उन्होंने लगतार 6,4,4 रन जड़कर अपनी मंशा साफ़ कर दी और लगा की शमी और त्रिपाठी के बीच चल रहे क्रिकेट बैटल में जीत राहुल की होगी लेकिन फिर शमी ने किया पलटवार ।
शमी ने किया आखिरी गेंद पर पलटवार
— Cricket IPL (@CricketIPL20) April 27, 2022
शमी ने आखिरी बॉल पर राहुल त्रिपाठी को एलबीडब्ल्यू आउट किया । जहाँ हार्दिक ने DRS लिया , जहाँ अंपायर ने राहुल त्रिपाठी को पहले नॉट आउट घोषित किया था . जिसके उपरांत हार्दिक पांड्या ने तुरंत डीआरएस लिया और थर्ड अंपायर ने राहुल को आउट करार दिया . रिव्यु में साफ दिखा की गेंद इन लाइन थी और विकेट को हिट कर रही थी ।
आखिरी हसी मोहम्मद शमी की रही जहाँ एक छोर से राहुल बेहद आक्रामक दिखाई दे रहे थे और आज वह अलग मूड में गेंदबाज़ों को टारगेट कर रहे थे . पारी की समाप्ति में मोहम्मद शमी ने कुल 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए । पावर प्ले की में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाये थे ।
मैच समरी
SRH ने निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए और गुजरात को जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य दिया है। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने 42 गेंद में 65 रनों की पारी खेली। एडेन मार्करम ने 56 रन बनाये । शशांक सिंह ने आखिरी ओवर में हैट्रिक छक्का लगाकर कुल 6 गेंद पर 25 रन बनाये ।गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए ।







