विडियो: शशांक ने 6 गेंद पर लूटे 25 रन, लॉकी फर्ग्यूसन की आखिरी ओवर में लगा दी छक्के की “हैट्रिक”, सिलेक्टरों को दिखाया आईना

0
172
views
Video: Shashank robbed 25 runs in 6 balls, Lockie Ferguson hit a

आई पी एल 2022 का 40 वा मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइज हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इस मैच में पदार्पण कर रहे शशांक सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 25 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।जिसमें लॉकी फर्ग्यूसन के आखिरी ओवर में तीन लगातार छक्के भी जड़े जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो चल रह है।

शशांक सिंह ने खेली आतिशी पारी, छह गेंदों पर लुटे 25 रन



सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शशांक सिंह ने 6 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके और तीन छक्के की मदद से 25 रन बनाए । जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 416.6 का रहा ।येन्सन के साथ मिलकर शशांक ने लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर में 25 रन जोड़े ।

अभिषेक शर्मा के (65), मार्करम  के (56), राहुल  त्रिपाठी के (16) तथा शशांक सिंह के 25 रनों की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवर में 195 रन का स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने IPL में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया । दूसरी ओर अच्छे फॉर्म में चल रहे  एडेन मार्करम ने 40 गेंद में 56 रन की शानदार पारी खेली। जहाँ उन्होंने  6 चौके और 3 छक्के जड़े । उनका स्ट्राइक रेट 140 का था। मार्करम का IPL में यह चौथा अर्धशतक है। गुजरात की गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट चटकाए।  यश दयाल ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक सफलता अर्जित की।  जोसफ ने  4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:-

हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मार्को येन्सन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन



 

गुजरात- ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल अभिनव मनोहर डेविड मिलर, हार्दिक पंड्या (कप्तान) राहुल तेवतिया,राशिद खान, यश दयाल, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन अल्जारी जोसेफ

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here