आईपीएल 2022 में हर एक मैच नया समीकरण ले कर आ रहा है । जहाँ हार और जीत खेल के दो पहलु हैं वहीँ इसकी कड़ी में आईपीएल 2022 के 21 वें मैच में जीत के रथ पर सवार हार्दिक की अगुवाई वाली टीम को हैदराबाद की टीम ने झटका दिया है जहाँ तीन मैचों में जीत के बाद हैदराबाद की टीम ने गुजरात की टीम को 8 विकेट से राउंड कर हार का स्वाद चखाया है । लेकिन जिनकी चर्चा सबसे अधिक हो रही है वो हैं हार्दिक की पत्नी नताशा (Hardik’s wife Natasha ) जो की मैच के दौरान गुजरात की टीम को चीयर करती पुरे मैच में नज़र आई ।
लेकिन जहाँ क्रिकेट के इस महा कुंभ में एक चीजें कभी नहीं बदली फैंस का अपने टीम के प्रति लगाव और प्यार । इसकी कड़ी में आईपीएल 2022 के 21 वें मुकाबले में हैदराबाद और गुजरात के बीच हुए मैच में गुजरात की टीम लगातार 3 जीत के बाद 7 विकटों से हारी । गुजरात ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी कर हैदराबाद के समक्ष जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य रखा । जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने ये मैच 19.1 ओवर में 168 रन बनाकर मैच को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की ।
मैच के दौरान रिएक्शन देती दिखी नताशा

वहीं इस मैच मैच में हार्दिक की पत्नी नताशा के भी ढेरों चर्चा हो रही हैं। जहाँ मैच के दौरान नताशा पहली गेंद से ही हार्दिक और गुजरात की टीम को सपोर्ट करती नज़र आई । जहाँ लगातार वह गुजरात के झंडे को लेकर चीयर करती दिखी और अपनी टीम का मनोबल बढ़ाया । उसके कुछ मित्र भी मैदान पर मौजूद दिखे जो हर एक गेंद पर टीम गुजरात का हौसला बढ़ाते नज़र आये ।
विपक्षी के विकटों के पतन पर ताली बजाकर टीम के गेंदबाज़ों का हौसला बढ़ाना हो चाहे चौके और छक्के लगने पर परेशान दिखना । नताशा का हर एक रिएक्शन ने फैंस का दिल जीता, छक्के कि सेलिब्रेशन में गुजरात के झंडे को लहराना हो या चीयर करना नताशा ने जमकर अपने रिएक्शन मैच के दौरान दिए जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है।
हार्दिक की पत्नी नताशा ने मैच के दौरान जमकर किया गुजरात की टीम को चीयर
हार्दिक की अगुवाई वाली गुजरात की टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा । नताशा की रिएक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जहां न केवल गुजरात टीम को चीयर करती दिखाई दीं वहीँ गुजरात के विकेट गिरना हो या कैच छूटना उन्होंने हर मौके पर टीम के साथ बनीrahin , जहाँ चौके और छक्के के साथ नताशा का जोश साफ झलका वहीं हार्दिक के विकेट गिरने पर हताश और परेशानी की भी झलक उनके चेहरे पर छुपाई ना छुपी ।
गुजरात की हार पर हताश दिखी नताशा
हार्दिक के शानदार अर्ध शतकीय पारी के बाबजूद 8 विकेट से गुजरात की हार पर बेहद परेशान दिखी नताशा । जहाँ इतने अच्छे फॉर्म में चल रही गुजरात की फॉर्म पर हैदराबाद की टीम दवाब बना जाएगी ऐसा शायद नताशा ने सोचा नहीं होगा। हार के बाबजूद उन्होंने अपने अपने मित्रों को गुजरात को सपोर्ट करने के लिए सरहाया और गले से लगाया ।
5 वें पायदान पर गुजरात
आई पी एल 2022 में नई फ्रेंचाइजी गुजरात की टीम आईपीएल 2022 में मिली पहली हार के बाद अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। गुजरात ने 4 मैच में 3 जीत और एक हार दर्ज की है और 5 वें स्थान पर काबिज है ।







