भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा जहां 16 टीमों के बीच कुल 45 मैच खेले जाने हैं। जहां हर एक मैच खास रहेगा लेकिन एक ऐसा भी मैच है जिसका इंतजार केवल भारत और पाकिस्तान के आवाम नहीं बल्कि पूरा विश्व करता नजर आ रहा हैं जहां मेलबर्न इसका गवाह बनता नजर आने वाला है। जी हां हम बात कर रहे हैं भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की। इसके पहले भारतीय टीम ब्रिस्बेन के मैदान पर पहले ही पहुंच चुकी है। जहां 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड ke खिलाफ मैच खेला जाना है। वहीं 23 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाएगा। वहीं पाकिस्तान गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने की एक बड़ी चुनौती होगी।
रऊफ होंगे सबसे बड़ी चुनौती

हाल के कुछ सालों में अपनी गेंदबाजी को रऊफ ने काफी पैना कर लिया है जहां पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने न्यूजलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में टीम के सबसे अहम विकेट को हासिल करने के साथ फिलिप्स के बल्ले को अपनी रॉकेट रफ्तार गेंद से तोड़कर अलग कर दिए था। जहां यह मंजर वाकई में भारतीय फैंस को डराने वाला है।
डेथ ओवर के स्पेशलिस्ट
आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो गौरतलब है की भारत के तेज गेंदबाज बुमराह से भी अधिक घातक रऊफ हैं। जहां इस वर्ष रऊफ ने केवल 8.3 के इकॉनोमी से रन दिए हैं। जहां इकोनॉमी के लिहाजा से बुमराह से अधिक कंजूस रन देने के लिहाज से रऊफ रहे हैं।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में रउफ ने किया धमाल तोड़ा बल्ला

त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच में रऊफ ने जबरदस्त गेंदबाजी की जहां उन्होंने 22 रन देकर 2 विकेट चटकाएं वहीं उन्होंने ग्लेन फिलिप्स का बल्ला भी तोड़ दिया। पारी का छठा ओवर फेकने आए रऊफ ने 143.2 किमी की रफ्तार से गेंद फेकी और गेंद सीधी फिलिप्स के बल्ले के निचले हिस्से में लगी जहां गेंद का संपर्क होने के साथ ही बल्ला टूट गया। जहां इसके बाद बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अपनी गेंदबाजी के लिए माहिर पाकिस्तान की टीम का पहला हो मुकाबला भारत से है। जहां पाकिस्तान के टॉप क्लास गेंदबाज के सामने सूर्यकुमार, रोहित, विराट, केएल राहुल होंगे।
वीडियो
oh bat e Tor diya Haris be
Haris Rauf is on fire 🔥🔥#harisrauf#PAKvNZ pic.twitter.com/fX40vghTK3— Honey Ansari (@pakcrichd) October 14, 2022







