IND vs ENG: 21 वर्षीय चार्लोट डीन हरमनप्रीत को करती आउट उससे पहले 14 रन की पारी से हरमन ने तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड, भारत 134/10

0
131
views
IND vs ENG: Harman broke this big record before 21-year-old Charlotte Dean was out Harmanpreet, India 134/10
PC: ICC/Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच वुमंस वर्ल्ड कप 2022 का 15 वां मैच बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम के ऊपर आज इंग्लैंड की गेंदबाजी हावी पड़ी। जहां भारतीय टीम को इंग्लैंड की टीम ने 134 रन पर समेट गई ।इंग्लैंड की ओर से 21 वर्षीय चार्लिट ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। जहां उन्होंने पिछले मैच की शतक वीर हरमनप्रीत को जोन्स के हाथों कैच करवाया। गौरतलब है की यह इनका वर्ल्ड कप में दूसरा मैच था ।लेकिन आउट होने से पहले ही हरमन अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर चुकी थी। जहां हरमन ने 26 गेंद पर 14 रन बनाए। आगे खबर विस्तार से ।

हरमनप्रीत ने तोड़ा विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

7669- मिताली राज
2861* – हरमनप्रीत कौर
2856- अंजुम चोपड़ा
2668- स्मृति मंधाना
2299- पूनम राउत

विश्व कप में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाली प्लेयर बनी हरमनप्रीत जहाँ उन्होंने अंजुम चोपड़ा के 2861 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । वहीँ भारत की कप्तान मितली राज 7669 रन बनाकर टॉप पर मौजूद हैं ।

भारतीय बल्लेबाजी

भारत की ओर से भारत के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 35 रन बनाए । जहाँ वह एक छोर से डटी हुई थी वहीँ  वहीं पिछले मैच के स्टार प्लेयर हरमनप्रीत कौर 26 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुई । भारत की ओर से ऋचा घोष ने शानदार 33 रन और झूलन ने 20 रनों का योगदान दिया ।

इंग्लैंड की गेंदबाजी

इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात की जाए तो शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाज़ी लय में दिखी । जहां वर्ल्ड कप अपना दूसरा मैच खेल रहे चार्लोट डीन ने 8 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अन्या श्रुबसोल को  दो सफलता हाथ लगी वहीँ सोफी ने 8 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया।

भारत महिला प्लेइंग XI

स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (सी), दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (डब्ल्यू), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

इंग्लैंड महिला (प्लेइंग इलेवन):

डेनिएल व्याट, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (सी), नताली साइवर, एमी एलेन जोन्स (डब्ल्यू), सोफिया डंकले, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, चार्लोट डीन, अन्या श्रुबसोल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here