IND vs ENG: 21 वर्षीय चार्लोट डीन पड़ी टीम इंडिया पर भारी, झटके 4 विकेट, बनाया ये रिकॉर्ड

0
143
views
IND vs ENG: 21-year-old Charlotte Dean fell heavily on Team India, took 4 wickets, made this record
PC: ICC/Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच वुमंस वर्ल्ड कप 2022 का 15 वां मैच बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले shजहां भारतीय टीम के ऊपर आज इंग्लैंड की गेंदबाजी हावी पड़ी जहां भारतीय टीम 134 रन पर सिमट गई ।इंग्लैंड की ओर से चार्लिट ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। जहां उन्होंने पिछले मैच की शतक वीर हरमनप्रीत को जोन्स के हाथों कैच करवाया। वहीं एक ओवर में 2 विकेट लेकर भारतीय मध्यक्रम की कमर तोड़ दी।

वर्ल्ड कप 2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दूसरी प्लेयर बनी

विमेंस आईसीसी वर्ल्ड कप 2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 प्लेयर्स में से डीन दूसरे पायदान पर आ चुके हैं, जहां उन्होंने 23 रन देकर चार विकेट चटकाया।

  1. 5/45: मरीजन्ने केप vs इंग्लैंड

2) .4/23: डीन vs इंडिया

3) .4/31: गायकवाड vs पाकिस्तान

4) .4/32: अयाबिंगा vs बांग्लादेश

5) 4/34: पूजा vs न्यूजीलैंड

एक ओवर में चटकाए 2 विकेट

स्नेहा राणा और हरमनप्रीत का विकेट एक ओवर में 21 वर्षीय डीन ने लेकर भारतीय टीम को बैकफुट पर का खड़ा किया। वहीं उन्होंने खेले गए कुल 8.2 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किया।

खाने के बाद इंग्लैंड ने भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 36.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना पाई। जहां इंग्लैंड की गेंदबाजी सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया। जिसमें विशेष योगदान  डीन का रहा।

इंग्लैंड की गेंदबाज़ी

चार्लोट डीन के अलावा एक्सलेस्टोम ने स्मृति का विकेट चटकाया। उन्होंने 9 ओवर में 27 रन देकर एक सफलता अर्जित की। श्रुबसोल ने 6 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिया।  केट क्रॉस को एक सफलता मिली।

भारत की बल्लेबाज़ी

भारत की ओर से स्मृति ने 35 और रिचा ने 33 रन बनाए। अंत में झूलन ने 26 गेंद पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। बाकि कोई भी प्लेयर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हुए । मितली राज एक रन और हरमन 14 रन पर आउट हो गई ।

भारत महिला प्लेइंग XI

भारतीय XI:

स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (सी), दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (डब्ल्यू), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

इंग्लैंड महिला (प्लेइंग इलेवन):

डेनिएल व्याट, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (सी), नताली साइवर, एमी एलेन जोन्स (डब्ल्यू), सोफिया डंकले, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, चार्लोट डीन, अन्या श्रुबसोल

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here