IND vs ENG: हरमनप्रीत बनी सुपर वूमेन, हवा में छलांग लगाकर लिया अविश्वसीनीय कैच, वीडियो हुआ वायरल

0
132
views
PC: Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच वूमेन विश्व कप का 15वा मैच बे-ओवल के मैदान पर खेला गया। जहां टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 134 रनों पर ऑल आउट हो गई । वहीं चार विकेट से इंग्लैंड ने इस मैच को अपने नाम किया।जहां हरमनप्रीत ने 14 रन बनाकर अपने नाम एक बड़ा कीर्तिमान किया इसके साथ ही उन्होंने फील्डिंग में भी अपना जौहर दिखाते हुए शानदार कैच लेकर दर्शकों का दिल जीता। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Video: हरमनप्रीत ने लिए शानदार कैच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

हरमनप्रीत कौर ने एमी जोन्स का शानदार कैच मिड ऑन पर लिया । जहां उन्होंने हवा में पीछे छलांग लाकर शानदार कैच अपने नाम किया।  हरमनप्रीत ने गायकवाड की गेंद पर यह कारनामा किया। वहीं जोन्स 10 रन पर शानदार कैच के कारण आउट हुई। इस कैच ने दर्शकों का दिल जीत लिया वहीँ उनकी इस कैच की सरहाना की जा रही है ।

हरमनप्रीत ने तोड़ा विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

7669- मिताली राज
2861* – हरमनप्रीत कौर
2856- अंजुम चोपड़ा
2668- स्मृति मंधाना
2299- पूनम राउत

विश्व कप में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाली प्लेयर बनी हरमनप्रीत जहाँ उन्होंने अंजुम चोपड़ा के 2861 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । वहीँ भारत की कप्तान मितली राज 7669 रन बनाकर टॉप पर मौजूद हैं ।

जीत के साथ इंग्लैंड का सफर विश्व कप में बरक़रार

इस जीत के साथ इंग्लैंड के अब 2 अंक ले लिए हैं ।वहीँ अब श्रृंखला में बने रहने के लिए उन्हें बाकि बचे मैचों को भी जीतने की डरकर होगी ।

भारतीय XI:

स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (सी), दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (डब्ल्यू), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

इंग्लैंड महिला (प्लेइंग इलेवन):

डेनिएल व्याट, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (सी), नताली साइवर, एमी एलेन जोन्स (डब्ल्यू), सोफिया डंकले, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, चार्लोट डीन, अन्या श्रुबसोल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here