IND vs ENG: बला की खूबसूरत चार्लोट डीन बनी मैन ऑफ द मैच, ENG की 4 विकेट से जीत, बने 4 रिकॉर्ड

0
295
views
IND vs ENG: Charlotte Dean of Balla became the man of the match, ENG won by 4 wickets, made 4 records
PC: ICC/twitter

आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का 15 वां मैच इंग्लैंड और भारत के बीच बे-ओवल के मैदान पर खेला गया ।इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट से रौंदकर विश्व कप में अपनी यात्रा को जीवन प्रदान किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम में 134 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के गेंदबाज ने काफी अनुशासन एवं अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा कर महज 134 रनों पर उन्हें समेट दिया। 134 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 31. 2 ओवर में 136 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।

मैन ऑफ द मैच

इंग्लैंड की महज 21 वर्षीय बेहद खूबसूरत क्रिकेटर डीन ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाया। जहां उन्होंने हरमनप्रीत के साथ स्नेहा राणा को आउट किया। जहां उन्होंने भारतीय टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया। वहीं उन्होंने भारत के खिलाफ 10 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिया ।

रचा इतिहास बनाया यह रिकॉर्ड

झूलन ने वनडे मैच में 250 विकेट पुरे करने का रिकॉर्ड बना लिया है ।

वर्ल्ड कप 2022 में बतौर गेंदबाज सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची में नंबर दो पायदान पर पहुंची डीन।

वर्ल्ड कप 2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दूसरी प्लेयर बनी

विमेंस आईसीसी वर्ल्ड कप 2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 प्लेयर्स में से डीन दूसरे पायदान पर आ चुके हैं, जहां उन्होंने 23 रन देकर चार विकेट चटकाया।

  1. 5/45: मरीजन्ने केप vs इंग्लैंड

2) .4/23: डीन vs इंडिया

3) .4/31: गायकवाड vs पाकिस्तान

4) .4/32: अयाबिंगा vs बांग्लादेश

5) 4/34: पूजा vs न्यूजीलैंड

हरमनप्रीत ने तोड़ा विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

7669- मिताली राज
2861* – हरमनप्रीत कौर
2856- अंजुम चोपड़ा
2668- स्मृति मंधाना
2299- पूनम राउत

विश्व कप में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाली प्लेयर बनी दूसरी प्लेयर बानी हरमनप्रीत, जहाँ उन्होंने अंजुम चोपड़ा के 2861 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है ।

महिला वनडे में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट:

164 – कैथरीन ब्रंट
136 – जेनी गुन्नी
129 – लौरा मार्शो
102 – क्लेयर टेलर
101 – ईसा गुहा
100* – अन्या श्रुबसोल

गौरतलब है अन्या श्रुबसोल ने अपना 100 विकेट भारत की भाटिया को बोल्ड कर पूरा किया। वहीं इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाली छठी प्लेयर बन चुकी हैं।

100 वनडे विकेट लेने वाली अन्या श्रुबसोल 23 वीं प्लेयर ।

मैच समरी

भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 58 गेंदों का सामना करके 4 चौके की मदद से 35 रन बनाए ।हरमनप्रीत कौर ने 26 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके की मदद से 14 रन बनाए ।रिचा घोष ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके की मदद से 33 रन तथा अंत में झूलन गोस्वामी ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 26 गेंदों पर 20 रन जोड़े।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी

इंग्लैंड की शुरुआती बेहद निराशाजनक रही ।जहां भारत ने इंग्लैंड के 2 विकेट महज 4 रन पर गिरा दिए थे। जहां टैमी और डेनियल दोनों एक 1 रन पर आउट हो चुके थे लेकिन उसके बाद नाइट और नेटली ने पारी को संभाला जहां कप्तान नाइट ने 72 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके की मदद से 53 रन तथा नेटली ने 40 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली।

भारत की गेंदबाजी

भारत की गेंदबाजी की बात की जाए तो मेघना सिंह ने 7.2 में 26 रन देकर तीन विकेट लिए । वही झूलन गोस्वामी ने 7 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट, पूजा को एक और राजेश्वरी को एक सफलता हाथ लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here