IND vs ENG: हरमनप्रीत और झूलन ने रचा इतिहास, बनाया यह महा रिकॉर्ड, 250 विकेट लेने वाली पहली वनडे प्लेयर, ENG की 4 विकेट से जीत

0
131
views
IND vs ENG: Harmanpreet and Jhulan created history, made this great record, first ODI player to take 250 wickets, ENG's win by 4 wickets
PC: ICC/Twitter

आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का 15 वां मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया जहां इंग्लैंड की टीम ने करो या मरो के इस मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से रौंदकर आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप में अभी भी अपनी दावेदारी जीवित रखी हुई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 134 रनों पर सिमट गई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 31.2 ओवर में 136 रन बनाकर विश्व कप 2022 में अपनी पहली जीत अर्जित की। इस मैच में हरमनप्रीत कौर और झूलन गोस्वामी ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड किया लेकिन फिर भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

250  विकेट लेने वाली पहली क्रिकेटर बनी झूलन गोस्वामी

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 विकेट लेने वाली पहेली विश्व की क्रिकेटर बन गई है झूलन गोस्वामी। गोस्वामी ने टैमी को 1 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर यह मुकाम हासिल किया।

विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी प्लेयर बनी हरमनप्रीत

7669- मिताली राज
2861* – हरमनप्रीत कौर
2856- अंजुम चोपड़ा
2668- स्मृति मंधाना
2299- पूनम राउत

विश्व कप में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी प्लेयर बनी हरमनप्रीत जहाँ उन्होंने अंजुम चोपड़ा के 2861 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है ।

पॉइंट्स टेबल

इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड 2 अंक के साथ छठे स्थान पर आ गई है । वहीँ भारतीय टीम तीसरे पायदान पर 4 अंक के साथ बनी हुई है ।

भारतीय XI:

स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (सी), दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (डब्ल्यू), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

इंग्लैंड महिला (प्लेइंग इलेवन):

डेनिएल व्याट, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (सी), नताली साइवर, एमी एलेन जोन्स (डब्ल्यू), सोफिया डंकले, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, चार्लोट डीन, अन्या श्रुबसोल

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here