वीडियो : केएल राहुल ने मेहदी हसन का आसान कैच छोड़ 4 सेकंड में  बदल दिया मैच का नतीजा, जीता हुआ मैच हारी टीम इंडिया

0
59
views
KL Rahul changed the result of the match in 4 seconds leaving Mehdi Hasan's easy catch, Team India won the match

Bangladesh vs India, 1st ODI : टीम इंडिया और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने मिली।जहाँ एक ओर कम स्कोर के बाबजूद भारतीय गेंदबाज़ों ने बांग्लादेश को कड़ी टक्कर दी वहीँ यह भी साबित हो गया की एक कैच का महत्त्व किसी भी टीम की जीत और हार को तय करने की ताकत रखा है ।बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया जहाँ भारतीय टीम 41.2 ओवर में 186 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारत की ओर से केएल राहुल ने सर्वाधिक 73 रन की पारी खेली । जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 46वें ओवर में 187 रन बनाकर मैच को 1 विकेट से जीत लिया ।बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने सर्वाधिक 41 रन बनाए।वहीँ भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

मेहदी हसन मिराज और मुश्तफिजुर रहमान की 10 वे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी

KL Rahul changed the result of the match in 4 seconds leaving Mehdi Hasan's easy catch, Team India won the match
PC: BCB

10वें  विकेट के लिए मेहदी हसन मिराज और मुश्तफिजुर रहमान के बीच 54 रनों की साझेदारी हुई । जहाँ मेहदी हसन ने दीपक चाहर की गेंद पर चौके के साथ बांग्लादेश की टीम को जीत दिलाई। आलम यह था की बांग्लादेश ने 136 के स्कोर पर 9वां विकेट खो दिया था और भारत को केवल 1 विकेट जीत के लिए चाहिए था ।

लोकेश राहुल (lokesh Rahul)के छोड़ा गए आसान कैच ने बदल गया नतीजा

यह मैच शर्दुल ठाकुर के 43 वे ओवर की तीसरी गेंद पर खत्म हो जाता जब लोकेश राहुल ने मेहदी हसन मिराज के बेहद आसान से कैच को छोड़ दिया । जहाँ गेंद दस्ताने में आकर छिटक गई तब बांग्लादेश की टीम का स्कोर 155/9 था ।  वहीँ इसकी ओवर में एक बार फिर हसन ने  शार्दूल के ही ओवर में थर्ड मैन बाउंड्री पर हवाई शॉट खेला लेकिन वहां  खड़े वाशिगंटन सुंदर ने कैच लेने के लिए दौड़ ही नहीं लगाई ।वहीँ इस कैच के छूटने के बाद हसन ने अगले 3 ओवर में 4 चौके ठोक दिए और मैच को बांग्लादेश के नाम कर दिया ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here