India Legends vs England Legends, 14th Match: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज t20 2022 का 14 मुकाबला इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लायंस के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में खेला गया। जो इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम को आमंत्रित किया जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई और इस तरह इंडिया लीजेंड्स की टीम ने 40 रनों से जीत दर्ज कर अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।
सचिन तेंदुलकर का बल्ला जमकर बोला

इंडिया लीजेंड्स के कप्तान और सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 20 गेंदों का सामना करके तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 200 के स्ट्राइक रेट से 40 रन की शानदार पारी खेली वहीं पहले विकेट के लिए उन्होंने नमन ओझा के साथ 65 रनों की साझेदारी निभाई। अपनी पारी में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सहारा में खेले गए अविश्वसनीय पारी की याद दिलाए। जहां उन्होंने स्ट्रेट ड्राइव में छक्का एवं लैप शॉट खेलकर छक्का जीत कर दर्शकों का दिल जीता.
ट्रीमलेट की लगातर 2 गेंद में जड़े 2 छक्के
Sachin Tendulkar lap shot for six#SachinTendulkar #RoadSafetyWorldSeries2022 pic.twitter.com/ZfPy5NGacV
— Padarthinaveenreddy (@Padarthinaveen2) September 22, 2022
तेज गेंदबाज ट्रीमलेट की 2 लगातर गेंद में सचिन तेंदुलकर ने 2 जबरदस्त छक्के जड़े। जहां सचिन ने पहले लैप शॉट और फिर स्ट्रेट ड्राइव में छक्का लगाया।
यूसुफ पठान और युवराज सिंह ने भी खेली धाकड़ पारी

पावर हिटर बल्लेबाज यूसुफ पठान ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के और एक चौके की मदद से आतिशी 27 रनों की पारी खेली, वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवराज सिंह ने 206 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 31 रनों की पारी खेली। सुरेश रैना ने 8 गेंदों पर 12 रन तथा इरफान पठान ने 9 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली स्टुअर्ट बिन्नी ने 11 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से मस्टर्ड ने 19 गेंदों पर 29 रन तथा ट्रेमलेट ने 16 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। भारत की गंगा जी की बात की जाए तो भारत की ओर से राजेश भगवान ने 3 ओवर में 12 रन देकर तीन सफलता अर्जित की वही स्टुअर्ट बिन्नी प्रज्ञान ओझा तथा मनप्रीत गोनी को एक-एक सफलता हाथ लगी।
विडीओ
Sachin Sachin with 2 times clap#SachinTendulkar 🙏 pic.twitter.com/Hdq0OQnCik
— 𝑨𝒌𝒖𝒍 𝑻𝒉𝒂𝒌𝒖𝒓 (@Loyalsachfan01) September 22, 2022
;
ऐसे छक्के सिर्फ #YuvrajSingh ही लगा सकते हैं ❤️🏏😍🔥#CricketTwitter @YUVSTRONG12 #IndiaLegends #EnglandLegends #RoadSafetyWorldSeries pic.twitter.com/YydF9piFCd
— Mayank (@wrestlekeed) September 22, 2022
;







