रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का 14 वाँ मुकाबला देहरादून में खेला गया। जहां इस जबरदस्त मैच में इंडिया लेजेंड का मुकाबला इंग्लैंड लेजेंड के साथ था, जहां इंडिया लेजेंड ने इस मैच को 40 रन से अपने नाम किया। कप्तान सचिन तेंदुलकर को एक अरसे के बाद मैन आफ द खिताब मिला जहां सचिन सचिन ने इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में 40 रन की पारी खेली जहां उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े लेकिन सचिन ने दिल तब जीता जब उन्होंने अपना मैन आफ द मैच का खिताब साथी प्लेयर रमेश पवार को सौंपा। आगे बात करते हैं की आखिर सचिन तेंदुलकर (sachin tendulkar man of the match) के ऐसा करने की वजह क्या रही।
मैच का लेखा जोखा

इंग्लैंड लेजेंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया लेजेंड की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 170 रनों का स्कोर खड़ा किया ।जहां सचिन तेंदुलकर ने 20 गेंदों पर 40 रन ,युवराज सिंह ने 15 गेंदों पर नाबाद 31 रन, यूसुफ पठान ने 11 गेंदों पर 27 रन और ने 17 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। जीत के लिए इंग्लैंड को बारिश से बाधित मैच में 15 बार में 171 रनों की दरकार थी ।जहां लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम छह विकेट पर 130 रन बना पाई और इंडिया लीजेंड्स इस मैच को 40 रनों से जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच (man of the match Sachin Tendulkar)

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के चौथे मुकाबले में सचिन तेंदुलकर जिन्होंने 20 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली थी। उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया इसके लिए उन्हें ₹100000 की धनराशि भी दी गई। वह सचिन तेंदुलकर अपना बड़ा दिल करते हुए अपना यह अवार्ड रमेश पवार को दिया जहां रमेश पवार ने 3 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।
तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कही है बात
तेंदुलकर को अवार्ड मिलने के साथ ही उन्होंने कहा मैया मैन ऑफ द मैच का अवार्ड राजेश पवार (Rajesh Pawar)को देना चाहूंगा ,जो कि इसके हकदार है सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने ऐसी पिच पर 3 ओवर में 12 रन देकर तीन सफलता अर्जित की जो कि मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा और इसके असल हकदार राजेश पवार है। जहां सचिन तेंदुलकर के बड़े दिल की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने ऐसा कर खेल भावना का परिचय देने के साथ अपने बड़े दिल का परिचय दिया और एक बार फिर करोड़ों फैंस के दिल में जगह बना लि है।







