New Zealand vs England, 2nd Test: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए दो टेस्ट मैच की श्रृंखला एक-एक की बराबरी से छूटा। जहा पहला टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड को 267 रनों से जीता तो दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 1 रन से सनसनीखेज जीतकर श्रृंखला को बराबरी पर ला खड़ा किया .
जहां न्यूजीलैंड के भाग्य का फैसला मैच के आखिरी 4 मिनट में तय हुआ। जहां जीता हुआ मैच इंग्लैंड ने महज एक रन से गवाया वहीं 22 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा। एक समय ऐसा लगा की इंग्लैंड की टीम यह मैच जीतकर सीरीज को 2/0 से अपने नाम करेगी लेकिन आखिरी 3 मिनट में पलटा मैच ।
NZ vs ENG: मैच का लेखा-जोखा
न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 8 विकेट पर 435 रन बनाकर पारी को घोषित किया जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 209 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन दिया ।
न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में 483 रन 10 विकेट पर बनाएं. जहाँ अब जीत के लिए इंग्लैंड की टीम को न्यूजीलैंड ने 258 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में रोमांच से भरे इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 256 रन पर धराशाई हो गई। जहां आखिरी 3 मिनट के अंदर नतीजा न्यूजीलैंड की टीम के पक्ष में निकला।
NZ vs ENG: आखरी 4 मिनट में नील वैगनेर का कमाल

इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए महज 1 रन की दरकार थी वही एंडरसन मैदान पर मौजूद थे वहीं न्यूजीलैंड को जीत के लिए केवल 1 विकेट की दरकार थी और खेल में केवल 4 मिनट का समय शेष था। वहीं 75 वे ओवर की चौथी गेंद पर कमाल हुआ जहां वेगनर की गेंद को लेग साइड में फ्लिक करने के चक्कर में एंडरसन के बल्ले से किनारा लगा और गेंद सीधी विकेटकीपर के हाथों में गई और मैच न्यूज़ीलैंड के नाम हुआ।
फॉलोऑन के बाबजूद विलियमसन ने दिखाया दम
न्यूजीलैंड को फॉलोऑन मिलने के बाद पारी से हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन न्यूजीलैंड के हरफनमौला विलियमसन के 132 रन, लेथम के 83 और टॉम ब्लुंडेल के 90 रन की पारी की बदौलत न्यूज़ीलैंड ने 258 रन का लक्ष्य इंग्लैंड और दिया और फिर साउदी ने तीन वैगनर ने चार और मैट हेनरी ने दो विकेट लेकर सनसनी फैलाकर इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन ली। TEST इतिहास में मात्र चौथी दफा था जब किसी टीम ने फॉलोऑन के बाद मैच को अपने नाम किया। वहीँ 22 साल पहले भारत ने 171 रन से फॉलो ऑन के बाद ऑस्ट्रेलिया को रौंदा था ।
VIDEO
Incredible scenes at the Basin Reserve. A thrilling end to the 2nd Test in Wellington 🏏 #NZvENG pic.twitter.com/tyG7laNtdP
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) February 28, 2023







