वीडियो: सूर्यकुमार ने बचाई टीम इंडिया की लाज ठोके तूफ़ानी 52 रन,तो हर्षल पटेल की फिर हुई धुनाई, 13 रन से जीतकर सम्मान की रक्षा

0
197
views
Video: Suryakumar saved Team India's humiliating 52 runs, Harshal Patel got beaten up again, won by 13 runs to protect the honor
PC: Twitter

India vs Western Australia XI, 1st Match:  भारतीय टीम ने पर्थ के WACA स्टेडियम में अपना पहला अभ्यास मैच खेला । जहां इस मैच में WACA स्टेडियम में लगभग 2000 लोग एकत्रित हुए और जो भी टिकट की राशि मिली वो स्टेडियम वेलफेयर के लिए गई। जहां वर्ल्ड क्लास टीम माने जाने वाली इंडिया टीम महज 13 रनों से जीती। हालांकि किसी भी टीम को विदेशी सरजमीं पर कुछ वक्त लगता है परिस्थिति समझने के लिए लिहाजा यह कहना जल्दबाजी होगी की टीम इंडिया का प्रदर्शन उनके कद के अनुसार बिल्कुल भी नहीं रहा। अपने बल्लेबाजों के दम पर जीत दर्ज करने में माहिर टीम इंडिया के गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन देखने मिला लेकिन एक नाम ऐसा भी रहा जो आईपीएल तक सर का ताज माना जा रहा था ,लेकिन जैसे कैसे समय बीत रहा है उनका प्रदर्शन उस दर्ज का नहीं हो रहा।आगे चर्चा जारी रहेगी। वहीं सूर्यकुमार का बल्ला एक बार फिर बोला और जिसकी साक्षी ऑस्ट्रेलिया का ग्राउंड बना।

इंडिया vs वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया

India vs Western Australia XI, 1st Match

ऑस्ट्रेलिया के बीच एवं परिस्थिति को संभालने के लिए भारतीय टीम ने अभ्यास मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश से खेला जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 158 रन बना पाए हालांकि इस मैच में एक बार फिर सूर्य कुमार की चर्चा जोरों शोरों से हुई जहां उनका बल्ल घर जा जावे वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ उन्होंने 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जहां उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और तीन छक्के की मदद से 148 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की ,वही हार्दिक पांड्या ने भी 27 रनों का योगदान दिया तो दूसरी ओर दीपक हुडा ने तेज 22 रन बनाए। ऋषभ पंत 17 गेंदों पर 8 रन एवं रोहित शर्मा 3 रन पर आउट के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे थे।

Video: Suryakumar saved Team India's humiliating 52 runs, Harshal Patel got beaten up again, won by 13 runs to protect the honor
PC: Twitter

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से केली और बेहरेंडोएफ ने 2/2 विकेट हासिल किए। वहीं आंद्रे टाइ और रिचर्डसन को 1/1 सफलता हाथ लगी।

अर्शदीप अब भुवनेश्वर ने की धारदार गेंदबाजी हर्षल पटेल की भी जमकर पिटाई

गौरतलब है इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो सफलता अर्जित की। वहीं अर्शदीप ने अपने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 1 मेडन ओवर फेंका और 6 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की ।गौरतलब है कि विकेट की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने की उन्होंने डार्सी शॉर्ट को 8 रनों पर कार्तिक द्वारा कैच आउट कराया ।वहीं अर्शदीप ने आयरन हेडली को भुवनेश्वर कुमार के द्वारा कैच आउट कराया। तीसरा विकेट 11 रन पर गिर गए। जहां दोनों ओर से जबरदस्त गेंदबाजी की।

 

हर्षल पटेल की गेंदबाजी पड़ी फीकी

एक और जहां भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप ने  सुर्खियां बटोरी वहीं हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 49 रन दिए जहां उन्होंने 12 के इकोनामी से रन लुटाए .वही दीपक हुड्डा ने 2 ओवर में 24 रन लुटाए .गौरतलब है कि चहल ने चार ओवर में 15 रन देकर दो सफलता अर्जित की, साफ है कि हर्षल को वर्ल्ड कप से पहले काफी मेहनत करने की दरकार होगी दूसरी ओर पार्ट टाइम गेंदबाजों पर भी निगाहें रखने की जरूरत होगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here