PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कराची में खेला जा रहा है। जहाँ टॉस जीतकर कीवी ने पहले बल्लेबजी करने का निर्णय लिया । वहीँ न्यूजीलैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज़ों ने पाक्स्तान के गेंदबाज़ो की जमकर शुरुवाती ओवर में कुटाई की । जहाँ सलामी बल्लेबाज़ टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे के बीच पहले विकेट के लिए 134 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई । वहीँ पाकिस्तान को पहली सफलता तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपना शिकार बनाया।
टॉम लैथम-डेवोन कॉनवे ने लगाई पाकिस्तान गेंदबाज़ो की क्लास
टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज़ ने पाकिस्तान के पेस गेंदबाज़ो की जमकर कुटाई कर दी । आलम यह रहा है कीवी ने 4.5 के रन रेट से पहले 20 ओवर बल्लेबाज़ी की और तेज गेंदबाज़ो की जमकर टॉम लैथम-डेवोन कॉनवे ने क्लास लगाई और पहले विकेट के लिए 134 रन की सखेदारी निभाई ।
लम्बे इंतज़ार के बाद मिली पाकिस्तान को पहली सफलता
नसीम शाह ने 36वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को पहला विकेट लेथम के रूप में दिलाई। टॉम लैथम नसीम की हार्ड लेंथ गेंद जो की पड़ने के बाद गेंद सीथा अंदर को आई उसे पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधी पैड पर जा लगी। जिसके बाद जबरदस्त अपील के बाद अंपायर ने लेथम को आउट करार दिया । टॉम लैथम ने 100 गेंदों का सामना किया और 9 चौकों की मदद से 71 रन बनाए।
वीडियो
Shapes back in and given leg before! 🎯
It’s been some spell from @iNaseemShah after lunch 🔥#PAKvNZ | #TayyariKiwiHai pic.twitter.com/KIPlJ7BQ9C
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 2, 2023







