IND vs SL 1st T20I Match : भारत और श्रीलंका के बीच हाई वोल्टेज सीरीज का आगज 3 जनवरी से होने जा रहा है । जहाँ दिग्गज और बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमानहार्दिक पांड्या के कन्धों पर होगी । वहीं उपकप्तानी का पूरा भार मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव के ऊपर होगी । अच्छी बट यह है की यह जुगलबंदी मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुकी है । श्रीलंका के खिलाफ होने वाले 3 जनवरी को पहले मैच में टीम इंडिया की तरफ से प्लेयर को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का भी मौका भी मिल सकता है। आगे खबर विस्तार से ।
शुभमन गिल को मिल सकता है टी20 में डेब्यू करने का मौका
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ी की भूमिका में गिल नज़र आ सकते हैं । वहीँ आपको बता दें की शुभमन गिल गुजरात के साथ खेलते हैं जहाँ उन्होंने साल 2022 में 483 रन आईपीएल में ठोके थे वहीँ आईपीएल में गुजरात की कमान हार्दिक के हाथों में है लिहाजा यह लगभग तय माना जा रहा है की शुभमन कप्तान की पहली पसंद होंगे। शुभमन गिल भारत के लिए टेस्ट और वनडे में डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन अभी टी20 इंटरनेशनल में उनका पदार्पण शेष है ।
लोकेश राहुल और रोहित की गैरमौजूदगी में मौका

लोकेश राहुल और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में शुभमन बड़े दावेदार हैं जिन्हे मौका मिल सकता है । जहाँ इशान किशन और शुभमन गिल भारत के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं । हाल में ही दोहरा शतक ठोकने वाले ईशान पर भी टीम की नज़र रहेगी ।
भारत vs श्रीलंका : टी20 सीरीज शेड्यूल 2023
पहला टी20 – 3 जनवरी 2023 (मंगलवार) – मुंबई – शाम 7 बजे से
दूसरा टी20 – 5 जनवरी 2023 (गुरुवार) – पुणे – शाम 7 बजे से
तीसरा टी20 – 7 जनवीर 2023 (शनिवार) – राजकोट – शाम 7 बजे से
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच 14 मुकाबले खेले गए हैं। जहाँ भारत ने 12 मुकाबले जीते हैं तो दूसरी तरफ श्रीलंका ने 2 मैच में बाजी मारी है ।
IND vs SL Team India team:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (wk), गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार,वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, ।
SL Srilanka Squad:
दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो,वानिंदु हसरंगा, एशेन बंडारा, महेश तीक्शाना, जेफरी वांडरसे, सदीरा समरविक्रमा, कुसाल मेंडिस भानुका राजपक्षे, चारिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, नुवानिडू फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा







