17 साल बाद पाकिस्तान में इंग्लैंड ने टेस्ट मैच खेला जहाँ पहले रावलपंडी और मुल्तान में पाकिस्तान को 26 रनों से रौंदकर घर में घुसकर पाकिस्तान की टीम को परास्त कर इतिहास रच दिया । इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चल रहे 3 टेस्ट की सीरीज को मेहमान टीम इंग्लैंड ने 2-0 से अपने नाम कर लिया है। जहाँ अंतिम मुकाबला महज औपचारिकता मात्र है ।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 281 रन बनाए थे, जहाँ पाकिस्तान के मिस्ट्री गेंदबाज़ अबरार अहमद ने पहली पारी में 7 विकेट हासिल किया था । वहीँ 281 रन के जवाब में पाकिस्तान की टीम अपनी फली पारी में 202 पर ढेर हो गई थी । पहली पारी में बाबर आज़म ने 75 रन बनाये थे वहीँ इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने 4 विकट हासिल किये थे ।
दूसरी पारी में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने (109) और बेन डकेट की आतिशी 79 रनों की बदौलत 275 का स्कोर खड़ा किया और पाकिस्तान की टीम को जीत के लिए 355 रनों का लक्ष्य दिया। जहाँ पाकिस्तान की टीम को जीतने के लिए पर्याप्त समय था वहीँ पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ ने 66 रन जोड़ कर पाकिस्तान को ठोस शुरुआत दी । जहाँ शफ़ीक़ ने 45 रन बनाये । वहीँ रिज़वान ने 30 रन की पारी खेली । वहीँ जब तक सऊदी शकील और इमामुल हक़ मैदान पर थे मानों यह साफ़ लग रहा था की पाकिस्तान की जीत इस मैच में पक्की है । इमामुल हक़ (60) रन और विवाद से भरे सऊद शकील के 94 रन पर आउट होने के बाद मार्क वुड ने अपनी रफ़्तार से पाकिस्तान के पुछल्ले प्लेयर चलता कर इंग्लैंड को 26 रन से जीत दिला दी ।
टूटे ये रिकॉर्ड

1)जो रूट टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 10,000 रन बनाने और 50 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
2)सीरीज का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड ने 74 रनों से जीत लिया था। दोनों टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने 22 साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट सीरीज जीती है, इससे पहले साल 2000/01 में इंग्लैंड ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की थी।
3)बाबर आज़म ने पाकिस्तान में इस साल कुल 3 टेस्ट मुकाबले हारे हैं ।
4)पाकिस्तान के इस हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ से भी बाहर हो गया है ।
5)इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स के 88 टेस्ट मैचों में 107 छक्के हो गए हैं। जहाँ उन्होंने टेस्ट मैच में सबसे कम परियों में सर्वाधिक 107 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है ।
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांच प्लेयर
बेन स्टोक्स, इंग्लैंड- मैच 88, छक्के 107
ब्रेंडन मैक्कुलम, न्यूजीलैंड, मैच 101, छक्के 107
एडम गिलक्रिस्ट, ऑस्ट्रेलिया, मैच 96, छक्के 100







