INDvsSA: चहल-ऋतुराज का धमाल, 48 रन से जीती IND, ये 3 प्लेयर हुए मालामाल, ईशान-हर्षल चमके

0
150
views
INDvsSA: Chahal-Rituraj's performance, IND won by 48 runs, these 3 players became rich, Ishaan-Harshal shone
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी-20 मैच की सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम को 48 रनों से रौंदकर इस सीरीज को जीवित रखा है । आज करो या मारो वाले इस मैच में पंत ब्रिगेड ने बल्ले और गेंद दोनों से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।



एक बार फिर टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.1 ओवर में 131 रनों पर सिमट गई । जहाँ पहले भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया वहीँ गेंदबाज़ों ने भी धारदार  गेंदबाज़ी की ।

भारत की पारी

INDvsSA: Chahal-Rituraj's performance, IND won by 48 runs, these 3 players became rich, Ishaan-Harshal shone
PC: BCCI/Twitter

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 35  गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। वहीँ ऋतुराज गायकवाड़  ने 2 चौके और 7 चौके की मदद से 35  गेंद पर 57 रन बनाये । खास बात यह रहीं की ऋतुराज की यह टी-20 में पहली अर्धशतकीय पारी रही ।



कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला  भी खामोश रहा जहाँ उन्होंने 8 गेंद में केवल  6 रन बनाये ।हार्दिक पंड्या ने फिर अपना थोड़ा जलवा दिखाया जहाँ उन्होंने 4 चौके की मदद से 21 गेंद में 31 रन बनाये । वहीँ दिनेश कार्तिक ने 8 गेंद पर 6 रन बनाये ।

ऋतुराज- ईशान ने दिखाया दम



 ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले 2 मैच की कसार इस मैच में निकली । जहाँ आज वे बेहद आक्रामक लगे । आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की  एनरिक नोर्त्या को एक ओवर में लगातार पांच चौके जड़ कर ऋतुराज ने आलोचकों का मुँह बंद कर दिया । 5वें ओवर में गायकवाड़ के बल्ले ने आग उगला जहाँ  नोर्त्या को समझ ही नहीं आ रहा था कि वो किस लेंथ की गेंद डालें । गायकवाड़ ने 35 गेंद में 57 गेंद रन की पारी खेल इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक जमाया।

PC: BCCI

इस सीरीज के सबसे सफल टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने फिर से धमाकेदार पारी खेलते हुए महज  35 गेंद में आतिशी 54 रन बनाये जहाँ उन्होंने स्ट्राइक रेट 154.28 की मदद से 5 चौके और 2 छक्के के सहारे 54 रन की बहुमूल्य पारी खेली ।



प्रिटोरियस दक्षिण अफ्रीकी की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए । वहीँ वेन कगिसो रबाडा, केशव महाराज और तबरेज को 1-1 विकेट हासिल हुई ।

चहल और हर्षल ने मचाया धूम



हर्षल पटेल ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, चतुर चालक चहल के खाते में तीन विकेट आए। जहाँ उन्होंने पिछले दो मैच की भरपाई शानदार अंदाज़ में की , जहाँ उन्होंने गेंद को स्लो रहा और टर्न करवाई ।

हेनरिक क्लासेन और मिलर का बल्ला रहा खामोश



पिछले मैच के हार का कारण रहे हेनरिक क्लासेन जिन्होंने महज  46 गेंद में 81 रन बनाये थे उन्हें तीसरे टी 20 मैच में चहल ने अपनी फिरकी में फसाया । जहाँ उन्हें 29 के स्कोर पर चहल ने अक्षर के हाथों कैच आउट करवाया ।

वही डेविड मिलर का विकेट हर्षल पटेल ने लिया जहाँ मिलर स्लो गेंद को पढ़ नहीं पाए और ऋतुराज ने उनका शानदार कैच पकड़ा । चहल ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किये । हर्षल ने 3.1 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किये ।

इसे मिला मैन ऑफ़ द मैच

INDvsSA: Chahal-Rituraj's performance, IND won by 48 runs, these 3 players became rich, Ishaan-Harshal shone
PC: BCCI/Twitter

चहल को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया , जहाँ उन्हें ट्रॉफी के साथ 1 लाख रूपये की धन राशि प्रदान की गई ।



ड्रीम XI गेम चेंजर ऑफ़ द मैच

INDvsSA: Chahal-Rituraj's performance, IND won by 48 runs, these 3 players became rich, Ishaan-Harshal shone
Pc: BCCI/Twitter

ड्रीम XI गेम चेंजर ऑफ द मैच का अवार्ड ऋतुराज को दिया गया जहाँ उन्होंने 35 गेंद में 57 गेंद रन  बनाये ।

अम्बुजा स्ट्रॉन्गेस्ट परफ़ॉर्मर ऑफ़ द मैच

INDvsSA: Chahal-Rituraj's performance, IND won by 48 runs, these 3 players became rich, Ishaan-Harshal shone
PC: BCCI

अम्बुजा स्ट्रॉन्गेस्ट परफ़ॉर्मर ऑफ़ द मैच का अवार्ड रेजा हेन्ड्रिक्स को दिया गया, मिलेर ने 92 मीटर का छक्का इस मैच में जड़ा था , जिसके लिए उन्हें 1 लाख की धन राशि के साथ ट्रोफी दी गई ।



हुंडई वेन्यू लिट् परफ़ॉर्मर ऑफ़ द मैच

INDvsSA: Chahal-Rituraj's performance, IND won by 48 runs, these 3 players became rich, Ishaan-Harshal shone
PC: BCCI/Twitter

चहल को हुंडई वेन्यू लिट् परफ़ॉर्मर ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया जहाँ उन्हें 1 लाख की धन राशि दी गई ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here