भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। जहाँ तीसरी बार सीरीज में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीता । टॉस जीतकर मेहमान देश के कप्तान ने भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । जहाँ भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर के बाद 179 रन 5 विकेट पर बनाये ।
सलामी बल्लेबाज़ों का तूफान
भारत ने अपने पावर प्ले में शानदार 57 रन बनाये । जहाँ आज ईशान किशन और ऋतुराज ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।ईशान किशन ने 35 गेंद में शानदार 54 रन बनाये । जहाँ ईशान ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जेड जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 154.28 का रहा। गायकवाड़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहाँ उन्होंने 35 गेंद में 57 गेंद रन बनाये वहीँ यह उनका टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गायकवाड़ का पहला अर्धशतक है।
अंत में आये हार्दिक पंडया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 21 गेंद पर 4 चौके जड़े । वहीँ ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक ने 6-6 रन बनाये । वहीँ श्रेयस ने 14 रन की पारी खेली । दक्षिण अफ्रीका की ओर से प्रिटोरियस ने सर्वाधिक 2 विकेट 29 रन देकर चटकाए ।
5 वे ओवर में ऋतुराज ने किया कमाल
5 वे ओवर में ऋतुराज ने अपना गियर बदला ओर एनरिक नोर्त्या को रिमांड पर लिया ओर एक ओवर में लगातार 5 चौके लगा दिए । जहाँ हर ओर ऋतुराज ने चौके बटोरे । वहीँ एक चौका सबसे खास रहा जहाँ वे पुरे लेट कर लगभग 180 डिग्री फ्लैट होकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा । पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर गेंद को थर्ड मैन की ओर कट किया जहाँ वे पूरी तौर पर बेंड हो गए । जहाँ स्लो मोशन में यह भी देखा गया की शायद गेंद ने बल्ले से लगने के बाद हेलमेट के ग्रिल को भी छुवा था ।

अंपायर ने तुरंत आकर ऋतुराज से बात की वहीँ फिजियो भी तुरंत मैदान में आये लेकिन खास बात यह रही की कोई भी चोट नहीं लगी ऋतुराज को उस ओवर में ऋतुराज ने कुल 5 लगातार चौके जड़े । इसके साथ ही उन्होंने मैच में 35 गेंद में 57 गेंद रन बनाये जहाँ उन्होंने अपना पहला अर्धशतक पूरा किया । दजशिन अफ्रीका को सीरीज जीतने के लिए 20 ओवर में 180 रन की दरकार है ।
शानदार शॉट लगते हुए ऋतुराज: वीडियो
— vikki thakur (@vikkith73274828) June 14, 2022







