INDvsWI: 39 साल के बाद टीम इंडिया के पास होगा इतिहास रचने का मौका, इतिहास रचने से एक कदम दूर धवन की टोली

0
105
views
INDvsWI: After 39 years, Team India will have this opportunity, Dhawan's team one step away from creating history
PC: BCCI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे  3 वनडे मैच की द्विपक्षीय वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज होगा ।जहाँ भारतीय टीम ने लगातार 2 एकदिवसीय मैच को जीतकर 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है जहाँ अब आखिरी मैच भारत के लिए औपचारिकता मात्र समझी जा रही है , लेकिन भारतीय टीम के पास 39 साल के  रिकॉर्ड को तोड़ने का नायब मौका होगा । जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।



39 साल के बाद इतिहास रचने का मौका

भारतीय टीम कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन का रही है नतीजा ये है की भारतीय टीम 2-0 से पहले ही श्रृंखला पर कब्ज़ा जमा चूका है वहीँ  टीम इंडिया के पास अब पहली बार मौका है जहाँ वह वेस्टइंडीज को उनके के मांद  में हराने का गौरव वह प्राप्त कर सकता है ।

INDvsWI: After 39 years, Team India will have this opportunity, Dhawan's team one step away from creating history
PC: BCCI

साल 1983 से भारत और वेस्टइंडीज के बीच  द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला का आगाज हुआ था वहीँ भारतीय टीम ने तब से आजतक वेस्टइंडीज को द्विपक्षीय वनडे सीरीज में  कभी उनके सरजमीं पर  क्लीन स्वीप नहीं किया है वहीँ यह नायब मौका होगा जब ऐसा भारतीय टीम कर पाए ।

वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके सरजमीं पर होगा मौका



आपको बता दें की इसी वर्ष भारतीय टीम ने भारत में खेले गए वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया है, वहीँ अब मौका उनके ही देश में क्लीन स्वीप करने की होगी । लिहाजा  क्वींस पार्क ओवल में तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मैच जीतने में भारतीय टीम सफल हुई तो त्रिनिदाद में भारतीय टीम इतिहास रचते हुई जाएगी ।

13 वीं क्लीन स्वीप के बेहद करीब भारत

अगर भारती टीम वेस्टइंडीज को तीसरे मुकाबले में परास्त कर देते हैं तो यह 13वां मौका होगा जब भारतीय टीम सीरीज में एक देश वाइट वाश करेगी ।

वेस्टइंडीज के नाम हो सकता है एक और रिकॉर्ड



क्रिकेट इतिहास में अब तक के आंकड़ों की बात करें तो वेस्टइंडीज को वनडे मैचों में कुल 22 दफा व्हाइटवॉश का शिकार होना पड़ा है । जहाँ अगर भारतीय टीम इस मैच में वेस्टइंडीज को हरा देती है तो यह वेस्टइंडीज की अपनी सरजमीं पर कुल आठवीं हार होगी । वहीँ निकोलस पुराण की अगुवाई में अभी तक बेहद करीबी मामलों में भारतीय टीम ने बाजी मारी है देखना दिलचस्प होगा की क्या शिखर धवन की टोली आखिरी मैच में भी जीत का डंका बजाने में कामयाब हो पाती है या नहीं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here