वीडियो: त्रिनिदाद में बोट से किया आवेश खान, ईशान, सूर्यकुमार व उनकी पत्नी ने कैरेबियन का टूर, अलग अंदाज़ में दिखे चहल

0
97
views
Video: Chahal, Ishaan, Suryakumar and his wife tour the Caribbean by boat in Trinidad, Chahal seen in a different style
PC: Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे वनडे सीरीज के दो मैचों में जीत के बाद भारतीय टीम ने डे ऑफ के दिन बोट राइड का मज़ा लिया । जहाँ सभी प्लेयर्स बेहद फेस्टिव मूड में लगे और पूरा एन्जॉय किया । जहाँ ईशान किशन , शुभमन गिल, चहल, सूर्यकुमार उनकी पत्नी समेत ऋतुराज , आवेश खान , अर्शदीप भी बोट राइड का आनंद लेने के साथ रात में एन्जॉय करते दिखाई दिए ।



वनडे में 2-0 से भारतीय टीम ने बनाई अजेय बढ़त

Video: Chahal, Ishaan, Suryakumar and his wife tour the Caribbean by boat in Trinidad, Chahal seen in a different style
PC: Twitter

गौरतलब है की भारतीय टीम ने 2-0 से सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया है । जहाँ दोनों ही मैच में भारतीय प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया वहीँ वेस्टइंडीज के साथ दोनों ही मुकाबले बेजड़ करीबी रहे । जहाँ वेस्टइंडीज की टीमने भारतीय टीम को जबरदस्त टक्कर दी । लेकिन भारतीय टीम ने दोनों मैच में वेस्टइंडीज को परास्त कर सीरीज पर कब्ज़ा किया वहीँ लगातार 12 सीरीज वेस्टइंडीज से जीतने का भी रिकॉर्ड कायम किया ।

टी 20 टीम ने भी कर ली त्रिनिदाद में प्रवेश

रोहित शर्मा , भुवनेश्वर कुमार , आश्विन, कुलदीप यादव , ऋषभ पंत , दिनेश कार्तिक समेत कुछ और भी प्लेयर्स ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 जुलाई से शुरू होने वाले टी 20 सीरीज के लिए पहुंच चुके हैं जहाँ 5 मैचों की सीरीज बेहद अहम् होने वाली है । वहीँ भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा आ चुके हैं । वहीँ वनडे सीरीज के समाप्ति के बाद शिखर धवन और संजू सैमसन की विदाई हो जाएगी ।

कुछ दिन पूर्व मनाया गया था चहल का जन्मदिन



वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद में कुछ दिन पूर्व चहल का जन्मदिन भी धूम धाम से मनाया गया था । जहाँ सभी प्लेयर्स ने मिलकर चहल को केक खिलने के साथ केक चेहरे पर लगे अभी था । मिला कर देखे तो अच्छे प्रदर्शन के साथ अच्छा सेलिब्रेशन चार चाँद लगा रहा है ।

सूर्यकुमार और संजू सैमसन के साथ त्रिनिदाद पर उनकी पत्नी भी हैं साथ

सूर्यकुमार और संजू सैमसन अपनी पत्नियों के साथ त्रिनिदाद में हैं जहाँ सूर्यकुमार की पत्नी देविशां और चारुलता सैमसन भी इस दौरे पर साथ हैं ।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here