WI vs IND T20 : कुलदीप यादव त्रिनिदाद पहुंच हुए भावुक, बल्लेबाज़ी कोच विक्रम राठौर को लगाया गले, रोहित समेत ये दिग्गज भी पहुंचे

0
110
views
WI vs IND T20: Kuldeep Yadav reached Trinidad emotional, hugged batting coach Vikram Rathor, these veterans including Rohot also reached

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जहाँ वनडे सीरीज का अंत निकर है वहीँ टी 20 के आगाज के लिए भारतीय नियमित कप्तान रोहित शर्मा समेत कई स्टार प्लेयर्स का जमावड़ा त्रिनिदाद में होने लगा है । आपको बता दें की वनडे के रोमांच के बाद अब टी 20 सीरीज का आगाज 29 जुलाई से होने जा रहा है जहाँ भारतीय टीम 5  मैचों की टी-20 सीरीज खेलती नज़र आएगी वहीँ भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी त्रिनिदाद पहुंच चुके हैं. बीसीसीआई ने तजा जानकारी के अनुसार  केएल राहुल को लेकर कोई अपडेट साझा नहीं की है लेकिन सूत्रों की माने तो इनका सीरीज में खेलना तय माना जा रहा है ।



भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार टीम अब त्रिनिदाद के होटल पहुंच चुके हैं जहाँ टीम के सपोर्ट स्टाफ ने प्लेयर्स का जमकर स्वागत  किया जहाँ कुलदीप यादव ने विक्रम राठौर से गले लगाया और भावुक दिखे, आपको बता दें की कुलदीप यादव ने साल 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही पदार्पण टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया था। जहाँ कुलदीप यादव समेत कार्तिक सभी प्लेयर्स जोश से लबरेज  दिखे ।

वनडे सीरीज से कई सीनियर खिलाड़ी रहे बाहर

WI vs IND T20: Kuldeep Yadav reached Trinidad emotional, hugged batting coach Vikram Rathor, these veterans including Rohot also reached
PC: BCCI

वेस्टइंडीज के विरूद्ध टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले, भारतीय टीम की कप्तान धवन को दी गई थी जहाँ धवन की अगुवाई में 3 मैचों की सीरीज ने 2-0 की बढ़त बनाकर टीम को पहले  ही चैंपियन बना दिया है । अच्छी बात यह रही है की 50 ओवर के मैच में भारतीय टीम ने दोनों दफा 300 का आंकड़ा पार पहले बल्लेबाज़ी के साथ चेज करते हुए बनाया है । वहीँ अब भारतीय टीम शिखर धवन की अगुवाई में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा.

टी 20 में बदला जाएगी टीम, बड़े खिलाडी कहेंगे अलविदा



गौरतलब  है की इस साल जो एक फॉर्मेट पर टीम इंडिया सबसे अधिक फोकस कर रही है वह है टी 20 लिहाजा भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पुरे ताकत के साथ सीनियर प्लेयर्स के साथ उड़ेगी हालाँकि अभी भी विराट कोहली सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे । वहीँ संजू सैमसन , शिखर धवन वनडे के बाद विदाई लेंगे क्यूंकि उनका नाम टी 20 स्क्वाड में नहीं था । जहाँ इन दोनों बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन अब तक सीरीज में हुए 2 मुकाबलों में किया है ।

वीडियो

IND vs WI T20 Series Full Schedule

पहला टी20 इंटरनेशनल मैच, 29 जुलाई, ब्रायन लारा स्टेडियम, टरौबा, त्रिनिदाद

दूसरा टी20 इंटरनेशनल, 1 अगस्त, वार्नर पार्क, बसेटेरे, सेंट किट्स

तीसरा टी20 इंटरनेशनल, 2 अगस्त, वार्नर पार्क, बसेटेरे, सेंट किट्स

चौथा टी20 इंटरनेशनल, 6 अगस्त, सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, फ्लोरिडा

पांचवां टी20 इंटरनेशनल, 7 अगस्त, सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, फ्लोरिडा

IND Squad for T20 सीरीज

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here