बांग्लादेश प्रीमियर लीग , इंडियन प्रीमियर लीग, पाकिस्तान सुपर लीग , बिग बैश के उपरांत अब कश्मीर प्रीमियर लीग शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए पाकिस्तान एक्सपो 2020 में अपने सोशल मीडिया हैंडल द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि की, जहां पर कश्मीर प्रीमियर लीग का इनॉग्रेशन यूएई के मैदान पर किया गया।
देखें
We were happy to have the Kashmir Premier League Inauguration take place in our Pavilion.
For this we were joined by Mr. @realshoaibmalik – Former Captain of Team Pakistan, and Mr. @iamamirofficial – Fast Bowler of Team Pakistan. pic.twitter.com/5QapnqqIwD— PakistanExpo2020 (@Expo2020Pak) March 26, 2022
जिसमें पाकिस्तान के हरफनमौला प्लेयर तथा पूर्व कप्तान शोएब मलिक और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर, दक्षिण अफ्रीका के गिब्स ने हिस्सा लिया। वहीँ गिब्स ने गांगुली को लेकर बड़ी बात बोल दी है जहाँ उन्होंने यह कहा की उन्हें गांगुली का मैसेज आया था जहाँ उन्होंने यह कहा की अगर आप कश्मीर जाते हैं तो आप भारत में काम नहीं कर सकते हैं ।
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया
Herschelle Gibbs “Jay Shah & Sourav Ganguly sent me a message that if I went to Kashmir I wouldn’t be allowed to work in India” (video courtesy KPL) #Cricket #KPL pic.twitter.com/rDU0AFSOL3
— Saj Sadiq (@SajSadiqCricket) March 27, 2022
अपने समय के महान प्लेयर रहे गिब्स ने कश्मीर प्रीमियर लीग के बारे में अपनी राय रखी। जहां उन्होंने यह भी कहा की उन्हें गांगुली का यह मैसेज आया था की अगर वो कश्मीर जाते हैं तो वह भारत में काम नहीं कर पाएंगे। हर्षल गिब्स को एंबेसडर कश्मीर प्रीमियर लीग का बनाया गया है। वहीं इस मौके पर पाकिस्तान के तेज गेंद बाज वसीम अकरम भी दिखे । हर्षल गिब्स इस प्रीमियर लीग के प्रमोशन के दौरान दिखाई दिए और इस प्रीमियर लीग को सपोर्ट करने का पूरा वादा भी किया।
देश के साथ विदेशों में भी बढ़ा प्रीमियर लीग का चलन
गौरतलब है कि 2008 में शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग के उपरांत धीरे-धीरे करके सभी देशों के क्रिकेट कमेटी द्वारा प्रीमीयर लीग को अस्तित्व में लाने की कवायद शुरू की गई ।वही आईपीएल ही वह ऐसा मार्गदर्शक बना जिससे अब सभी देश धीरे-धीरे करके अपनी लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के स्थापना कर रहे हैं ,इसी कड़ी में कश्मीर प्रीमीयर लीग भी खेली जाएगी।
कश्मीर प्रीमियर लीग पर दिया मोहम्मद आमिर ने बड़ा बयान
सूत्रों के अनुसार मोहम्मद आमिर ने प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि पहले सीजन में वह कश्मीर प्रीमियर लीग के इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगे ,लेकिन आने वाले सीजन में वह जरूर कश्मीर प्रीमियर लीग का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह कश्मीर के लोगों के लिए बड़ा इनिशिएटिव है ,जहां उन्होंने पहले काफी सहा है वही वह खुशियां डिजर्व करते हैं। जहां लोकल टीमों को प्रमोट किया जाएगा।







