इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का चौथा मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा जहां यह मैच दोनों ही टीमों के लिए डेब्यू मैच होने वाला है जहां इस साल आईपीएल सीजन 15 में लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस ने पदार्पण किया है। वही हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटन की ओर से कप्तानी करते नजर आएंगे ।वहीं दूसरी ओर भारत के स्टार प्लेयर लोकेश राहुल लखनऊ सुपर जेंट्स की कप्तानी करेंगे। आगे बात करते हैं उन संभावित एकादश पिच रिपोर्ट कि जिस की जानकारी आगे दी गई है।
इन पांच सुपर स्टारों के बिना उतरेगी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम
गौरतलब है कि आईपीएल सीजन 15 के कुछ मैचों में स्टार विदेशी प्लेयर टीम का हिस्सा नहीं होंगे ।जहां आज होने वाले लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के क्विंटन डिकॉक, जेसन होल्डर, एंड्रू टाई ,मार्कस स्टोइनिस, काइल नहीं दिखेंगे ।वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटन की ओर से वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जोशेप टीम का हिस्सा नहीं होंगे हालांकि ये खिलाड़ी कुछ दिनों के बाद टीम से जुड़ेंगे।
कैसा रहेगा मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम का मिजाज
गौरतलब है कि वानखेडे स्टेडियम में बल्लेबाजों का बोलबाला रहेगा जहां यह मैच हाई स्कोरिंग होने वाला है। दोनों ही टीमों के पास पावर हीटर बल्लेबाज है ,देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक और लोकेश राहुल के अगुवाई में टीम कैसा प्रदर्शन करती है । दोनों ही टीम इस साल आईपीएल से जुड़ी है लिहाजा फैंस की उम्मीद इन दोनों टीमों से अधिक है।
संभावित XI
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (सी), राहुल तेवतिया, वरुण आरोन, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), मनन वोहरा, एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंत चमीरा, अंकित राजपूत, अवेश खान, रवि बिश्नोई
गुजरात टाइटंस की टीम
मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (CAPTAIN), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, अभिनव मनोहर,विजय शंकर, गुरकीरत सिंह मान, दर्शन नालकांडे, रहमानुल्ला गुरबाज, डोमिनिक ड्रेक्स, साई सुदर्शन, यश दयाल, नूर अहमद डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, प्रदीप सांगवान, वरुण आरोन, जयंत यादव ,
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम
लोकश राहुल (captain), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मनन वोहरा, क्रुणाल पंड्या, अंकित राजपूत, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, दुशमंथा चमीरा, अवेश खान, शाहबाज नदीम, एविन लुईस, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, करण शर्मा, मयंक यादव







